विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक की मौत,26 को होने वाली थी तिलक,गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

रामपुर कैमूर।
 घर में शॉर्ट सर्किट से विद्युत करंट चारों तरफ फैल जाने से लोहे के दरवाजा में आए विद्युत करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। घटना करमचट थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव का है। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक जलालपुर गांव का ददन सिंह यादव का 21 वर्षीय पुत्र भोला कुमार बताया जाता है। बुधवार को घर में विद्युत आयी थी और तार में शॉर्ट सर्किट हुआ तो चिंगारी निकलते घरवालों ने देखा। जिसके बाद घर के बड़े लड़के को बिजली काटने के लिए बोला। 

लड़के ने बिजली काटने के लिए पहले स्टेप्लाइजर से बंद करना चाहा लेकिन उसमें भी विद्युत धारा प्रवाहित हो रही थी। जिसमें उसे झटका लगा तो वह छोड़ कर फिर से छत के ऊपर से मेन लाइन का तार के लिए जाने लगा। घर से छत पर जाने में लोहे का दरवाजा लगा था। शार्ट सर्किट के कारण लोहे के दरवाजे में विद्युत करंट की धारा फैल गयी थी। लेकिन यह युवक समझ नहीं पाया और वह लोहे के दरवाजे के संपर्क में आया तो विद्युत करंट की चपेट में आने से वह सट गया। 

यह देखकर छोटा भाई बड़े भाई को छुड़ाने के लिए गया।लेकिन वह भी विद्युत करंट से झटके में आकर गिर गया।जिसके बाद उसकी बहन ने किसी तरह छोटे भाई को खींच कर हटाया। फिर छोटे भाई ने दूसरे सीढ़ी से छत पर चढ़ बिजली की तार। को उतारा। जिसके बाद परिजनों बड़े लड़के को लेकर इलाज के लिए कुदरा के निजी क्लिनिक में ले गये। 

जहां डॉक्टरों ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों द्वारा मृतक के शव को गांव में लाने पर गांव में कोहराम मच गया और मातमी सन्नाटा पसर गया। वही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में ही मृतक युवक का दाह संस्कार किया गया। 

 26 को होने वाली थी तिलक 
परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, बताया जाता है कि मृतक युवक भोला की शादी रोहतास के चेनारी के लांजी में तय हुआ था। जिसका आगामी 26 जून को तिलक होने वाला था। घर परिवार में सभी तैयारियां चल रही थी। लेकिन ऐसी घटना हो गयी कि किसी ने सोचा भी नहीं होगा। सब कुछ धरा का धरा रह गया। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top