भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)। मंगलवार को कैमूर जिला मुख्यालय स्थित भभुआ शहर के ब्रह्मचारी पोखरे पर जिले के सांस्कृतिक कलाकारों ने बिहार के लाल दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत व भारतीय शहीद जवानो के लिए दीप जलाकर श्रद्धाजंलि दी गयी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कैमूर आर्टिस्ट यूनिटी प्लेटफॉर्म(कलाकार एकता मंच) के अध्यक्ष गायक अजय पांडेय अमृत व संचालन प्रवक्ता गीतकार डीके सिंह ने की।
इनके नेतृत्व में ही भभुआ शहर के ब्रह्मचारी पोखरे पर जिले के सांस्कृतिक कलाकार पहुँचे। जहां कलाकारों ने 51 घी के मिट्टी के दीपकों को जलाया गया। साथ ही दो मिनट का मौन रख कर ईश्वर से उनके आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की गयी। साथ ही दीप जला श्रद्धाजंलि देते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। कलाकारों ने कहा कि बिहार के लाल दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड नहीं है ब्लिक बॉलीवुड के द्वारा साजिशन हत्या का आरोप लगाया। कहा कि बॉलीवुड में नेपोटिज्म के कारण सुशांत के 5 -6 बड़े फिल्में छीन कर बायकॉट कर दिया गया था। सुशांत मामले सरकार से मांग करते है सीबीआई जांच हो। तभी असली पर्दा उठेगा और सब कुछ बेनकाब होगा।
वही भारतीय सेना के जवानों का लद्दाख के गलवान घाटी में हुए चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में 20 जवानों के शहीद होने पर काफी गहरा दुःख व्यक्त किया गया। साथ ही कलाकार भारतीय सेना व शहीदों जवानों के परिवार के साथ खड़े है। सरकार से मांग की चीनी को उसी के भाषा में मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। मौके पर कलाकारों में उपेंद्र छैला, ऑर्गन मास्टर संतोष कुमार निषाद, विकास पांडेय, प्रमोद पांडेय, मंटू सिंह प्रीत, अनुराग राज, पवन तिवारी, सुनील कुमार, रामानंद जी, बब्लू मिश्रा, अभय पांडेय व सहित कई कलाकार मौजूद रहे।


