छोटे भाई ने पत्नी के साथ मिलकर कुदाल से बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

आरा।
भोजपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां छोटे भाई ने पत्नी के संग मिलकर बड़े भाई को कुदाल से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। अफरा-तफरी का माहौल हो गया। 

मामला भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के पचैना गांव की है। जहां जमीन को लेकर घरेलू विवाद को लेकर छोटे भाई ने पत्नी के साथ मिलकर अपने ही बड़े भाई को कुदाल से हत्या कर देने का आरोप है। मृतक की पहचान रविंद्र सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी।

 इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया ।इधर मृतक रविंद्र सिंह के शव को कोईलवर थाना की पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top