भभुआ कैमूर। कैमूर जिले के नुआंव थाना क्षेत्र के छाता बराढ़ी गांव में सर्पदंश से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक छात्र छाता बराढ़ी गांव का राजबली यादव का 14 वर्षीय पुत्र विमल कुमार बताया जाता है।जो बधार में पशुओं को चराने के लिए गया था। इसी बीच किसी विषैले सर्प ने छात्र के पैर में डंस मार लिया। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गयी और वह बेहोश होकर नीचे जमीन पर गिर पड़ा।
इस दौरान गांव के किसी व्यक्ति ने युवक को देखा तो उसके परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने तुरंत ग्रामीणों की मदद से स्थानीय बाजार के एक निजी क्लीनिक में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां युवक की तबियत में सुधार नहीं हुआ तो उसे रामगढ रेफरल अस्पताल इलाज के लिए ले जा रहे थे।
इसी बीच रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।बताया जाता है कि मृतक छात्र अपने गांव के अपग्रेड मिडिल स्कूल में कक्षा 6 वीं में पढ़ता था।छात्र की मौत गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

