आकाशीय बिजली गिरने से दो किशोर की मौत, पेड़ के नीचे छुपने पर गिरी ठनका

भभुआ/कैमूर
: सोमवार की देेेर शाम कुदरा क्षेत्र के लक्ष्मीगंज गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो किशोर की मौत हो गई। मृतक किशोर की पहचान उक्त गांव के प्रमोद चौधरी का 14 वर्षीय पुत्र राकेश चौधरी व अनिल चौधरी का 13 वर्षीय पुत्र सेठ चौधरी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सोमवार की शाम में गांव के बच्चे मां काली स्थान के पास खेल रहे थे।

 बारिश होने की आशंका पर उक्त दोनों बच्चे पास के पेड़ के नीचे चले गए। इस दौरान बारिश के साथ तेज आवाज में आकाशीय बिजली गिरने से राकेश चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। वही सेठ चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजनों द्वारा मोहनियां अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए ले जा रहे थे। लेकिन बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।जिसके शव लेकर ग्रामीण गांव आ गए। 

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस दोनों किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव को सौंप दिया गया। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top