सोये अवस्था में युवक के हाथ में सांप ने काटा, इलाज के दौरान मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

भभुआ कैमूर :
सांप के काटने से पीड़ित युवक की सोमवार की दोपहर इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार,मृतक युुुवक भगवानपुर थाना क्षेत्र के मोकरम गांव के शिवनाथ चौधरी का 25 वर्षीय पुत्र सनोज चौधरी बताया जाता है। जो रविवार की रात अपने घर के एक कमरे में जमीन पर सोया हुआ था। 

सोमवार की अहले सुबह पिता को हाथ की अंगुली में किसी विषैले जानवर के काटने की बात बतायी।कुछ ही देर बाद उसे उल्टी होने लगी। ऐसी स्थिति देखकर परिजनों ने पास के किसी गांव में जाकर झांडफूक भी कराया। लेकिन तबियत में कोई सुधार नहीं हुआ तो तुरंत उसे इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल पहुँचे।

 जहां पीड़ित युवक को भर्ती करने के बाद डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया। लेकिन लगभग दो घंटे बाद इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। जिसके बाद सदर अस्पताल में मृतक परिजनों का कोहराम मच गया। रोना धोना शुरू हो गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।बताया जाता है कि मृतक युवक का शादी हो चुका था।

 जिसके एक बेटा व दो बेटी है। जिसे वह अपने पीछे छोड़ कर चला गया।मृतक के परिवार व बच्चों परवरिश की जिम्मेदारी अब मृतक के वृद्ध पिता के कंधे पर आ गयी है।वृद्ध पिता के बुढ़ापे की लाठी छीन गया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top