कैमूर DM ने आकाशीय बिजली से बचाव के लिए इस ऐप को डाउनलोड करने की अपील,कहा 20 मिनट पहले मिलेगा सूचना

भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)। 
आकाशीय बिजली, वज्रपात एवं ठनका से बचाव को लेकर आपदा विभाग द्वारा एक मोबाइल ऐप जारी किया गया है। जिसका नाम ''इंद्र वज्र'' है।वज्रपात की सूचना इस ऐप के माध्यम से ठनका गिरने से 20 मिनट पहले ही लोगों को सूचना मिल जाएगी। इसी आपके बारे में जानकारी देने के लिए एवं लोगों को ज्यादा से ज्यादा इस मोबाइल ऐप को डाउनलोड कराने के लिए कैमूर जिला प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की गई है।

 जिसको लेकर कैमूर डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने बताया कि आपदा विभाग द्वारा एक मोबाइल ऐप लांच किया गया है। जो आकाशीय बिजली के बारे में जानकारी देगा। इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद अगर किसी क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरती है तो उसके 20 मिनट पहले मोबाइल पर लोगों को सूचना मिल जाएगी। जिससे जान-माल की क्षति कम होगी। 

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आपदा विभाग की ओर से जारी किए गए इंद्र वज्र मोबाइल ऐप ग्रामीण क्षेत्र के लिए फायदेमंद होगा। ठनका खासकर ग्रामीण क्षेत्र में अधिक होता है। इससे लोगों को जानमाल की क्षति काफी होती है। इस मोबाइल ऐप को कोई भी एंड्राइड मोबाइल यूजर प्रयोग कर सकते हैं। इस मोबाइल ऐप से ठनका गिरने से 20 से 25 मिनट पहले ही अलार्म टोन के साथ चेतावनी संदेश भी मिलेगा। इससे उपभोक्ताओं को ठनका गिरने का आभास हो जाएगा। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही वज्रपात से सूबे के विभिन्न जिलों में 95 लोगों की मौत हो गई थी। 

 ठनका गिरने वाले स्थान की मिलेगी सूचना     
 डीएम ने बताया कि इंद्र वज्र मोबाइल ऐप मौसम के पूर्वानुमान सहित अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान की जानकारी देगा। इस ऐप में जीपीएस के माध्यम से ठनका गिरने वाला स्थान के बारे में पता चल जाएगा। कोई भी स्मार्टफोन यूजर आसानी से अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर सकते हैं। 

उपयोगकर्ता को पहले प्ले स्टोर में जाकर इंद्र वज्र टाइप करने के बाद इंस्टॉल करना होगा। ऐप को इंस्टॉल करने के बाद अपना मोबाइल नंबर डालकर इंद्र वज्र इस्तेमाल किया जा सकेगा। वहीं डीएम ने जिले वासियों से अपील की है कि आकाशीय बिजली गिरने से बचाव के लिए आपदा विभाग द्वारा जारी किए गए मोबाइल एप इंद्र वज्र' ''Indra Varjra'' को ज्यादा से ज्यादा लोग गूगल प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड करें।

ऐसे दिए गए लिंक पर क्लिक कर भी इस एप्प को डाउनलोड किया जा सकता है :

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top