तरांव दोहरे पिता पुत्र हत्याकांड का 27 दिनों बाद हुआ खुलासा, 3 लोग गिरफ्तार, दो कुल्हाड़ी व 2 मोबाईल बरामद

भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)।
कैमूर का बहुचर्चित तरांव दोहरे पिता पुत्र हत्याकांड का पुलिस ने घटना के 27 दिनों बाद काफी जांच व पूूूछताछ के बाद गांव के कामेश्वर बिंद, जितेंद्र बिंद व पिंटू बिंद गिरफ्तार करते हुए खुलासा किया है। इनके पास से हत्या में प्रयुक्त दो कुल्हाड़ी व दो मोबाईल बरामद किया गया है। आरोपियों के परिवार के महिला और लड़कियों के साथ साथ गांव के कई महिलाओं से मृतकों के परिवार का अवैध संबंध था। पैसे का लालच देकर महिलाओं का शोषण करते थे। जिससे तंग आकर  आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था। इस हत्याकांड का खुलासा कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने प्रेसवार्ता कर दी। 

दरअसल, 30 मई के रात्रि में कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के बेलांव थाना क्षेत्र के दक्षिण पहाड़ी के तलहटी में बसे तरांव गांव में सब्जी के खेतों की रखवाली करने के दौरान पिता वंशी प्रसाद चंद्रवंशी व पुत्र ललन चंद्रवंशी का अपराधियों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी थी।घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी थी। लोगों में काफी आक्रोश था और परिजनों द्वारा 6 घण्टे तक शव को नहीं उठाने दिया गया। एसपी को बुलाने की मांग की जा रही थी। 

जिसके बाद घटनास्थल पर एसपी पहुँचे तो आश्वासन पर परिजनों ने शव को उठाने दिया था। वही इस घटना ने राजनीतिक रूप भी ले लिया था। पिता पुत्र हत्याकांड के परिजनों से मिलने के लिए हर पार्टी के नेता व कार्यकर्ता प्रतिदिन पहुँचते थे। अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करते थे।वही तरांव में बिहार सरकार के कृषि मंत्री डॉक्टर प्रेम कुमार, सांसद छेदी पासवान, भभुआ विधायक रिंकी रानी पांडेय, राजद, बसपा, जाप आदि सभी राजनीतिक पार्टियां पहुँची थी। बिहार सरकार के कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने परिजनों से  मुलाकात कर और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया था। 

कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 30 मई की रात्रि में पिता पुत्र की हत्या होने के बाद पीड़ित के परिजनों द्वारा पुराने रंजिश को लेकर गांव के 6 लोगों के खिलाफ नामजद बेलांव थाने में मामला दर्ज कराया था। बताया गया था कि मृतक वंशी चंद्रवंशी के बेटे का कुछ वर्ष पहले अपहरण भी हुआ था और उन लोगों का आपस में जमीनी विवाद भी दर्शाया गया था।

 इसमें पुलिस अनुसंधान में एक आरोपी कामेश्वर बिंदु को पुलिस ने हिरासत में लिया। जहां यह पूरे मामले को घुमाता रहा। दूसरे व्यक्ति का नाम बताया। लेकिन उन व्यक्तियों की संलिप्तता के सबूत नहीं मिले। फिर जब कड़ाई से कामेश्वर बिन्द से पूछताछ किया गया तो उसने जितेंद्र बिंद को रोहतास के मलाव और पिंटू बिंद का रोहतास के चेनारी थाना के उगहनी से गिरफ्तार किया गया।

 इन लोगों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया गया और उनके द्वारा बताया गया घर की महिलाओं के साथ इन लोगों द्वारा छेड़खानी और गलत हरकत किया जाता था। जिससे तंग आकर इन लोगों ने दोनों पिता-पुत्र की टांगी से वार कर हत्या कर दिया। इन लोगों को जेल भेजा जा रहा है और नामजद सभी अभियुक्तों के बारे में पुलिस जांच कर रही है। उनकी संलिप्तता सामने आने पर उन्हें भी जेल भेजा जाएगा अन्यथा निर्दोष होने पर उन्हें प्राथमिकी से नाम हटा दिया जाएगा ।

गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि 15 साल पहले मेरे घर के महिला और अब मेरी बहन के साथ इन दोनों आरोपियों का गलत संबंध रहा है। इसके साथ ही गांव के कई लड़कियों और महिलाओं को पैसे के बल पर बहला-फुसलाकर इन लोगों द्वारा सरेआम गलत हरकत किया जाता है। जिसको देखते हुए हम लोगों ने इन दोनों को मारने की योजना बनाया और 30 मई की रात 11 बजे हम तीन लोग कुल्हाड़ी से वार कर इन लोगों को मार डाला था।

कैमूर एसपी ने बताया कि इस हत्याकांड में संलिप्त कामेश्वर बिंद का आपराधिक इतिहास रहा है। जो पूर्व में हत्या,फिरौती, अपहरण मामले में जेल जा चुका है। वही दो आरोपियों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी पता की जा रही है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top