Big Breaking : आज कैमूर के रामपुर में आयेंगे पप्पू यादव,तरांव डबल मर्डर के परिजनों से करेंगे मुलाकात

भभुआ/कैमूर
। कैमूर के रामपुर प्रखंड में आज जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव आयेंगे। जहां वह तरांव डबल मर्डर के परिजनों से मुलाकात करेंगे। दरअसल यह जानकारी जाप के महासचिव सह भभुआ के पूर्व विधायक रामचंद्र यादव ने दी। उन्होंने बताया कि जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव को डिहरी से ही जाकर मैं उन्हें रिसीव करूंगा।

 शाम 5 या साढ़े 5 बजे तक पप्पू यादव के साथ तेलारी शाहपुर होते हुए रिसीव करेंगे कार्यकर्ताओ द्वारा। इसके बाद इसके सबसे पहले कैमूर में रामपुर प्रखंड के तेंदुआ गांव में सलीम मुखिया के घर पर,जलालपुर में बबन यादव के बेटे की बिजली करंट से मौत पर शोक संवेदना प्रकट करेंगे। साढ़े 6 बजे तरांव में डबल मर्डर के परिजनों से मुलाकात करेंगे। वहां से थिलोई गांव में प्रकाश सिंह यादव के घर पर हुए चोरी की घटना की जानकारी लेंगे। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top