भभुआ कैमूर। कैमूर से बड़ी खबर आ रही है। जहां पैक्स अध्यक्ष के भाई की जमीनी विवाद में दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गया है। घटना भभुआ थाना क्षेत्र के सिलौटा गांव का है। घटना की सूचना पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई और मौके पर कैमूर एसपी सहित कई थाने की पुलिस बल भी पहुँच गयी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक,सिलौटा गांव के बधार में खेत की जुताई मोकरी पैक्स अध्यक्ष के भाई पुतुल सिंह उर्फ जितेंद्र सिंह कर रहे थे। जिसके बाद जमीनी विवाद में दिनदहाड़े गोली मारकर कर हत्या कर दी गई है। परिजनों ने जमीनी विवाद में रामेश्वर सिंह और उनके चार सहयोगियों के द्वारा हत्या करने का आरोप लगाया गया है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने एसपी को दी घटना की जानकारी। एसपी के पहुंचने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की बात सुनिश्चित करने पर ही खेत से मृतक का शव को उठाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया गया।
मोकरी के पैक्स अध्यक्ष रामदुलार सिंह बताते हैं मृतक पुतूल सिंह मेरे भाई थे। 4 बीघा जमीन मेरे भाई के साथ 4 लोगों ने मिलकर 3 साल पहले खरीदे थे। जिसका रसीद भी हम लोगों के पास प्रत्येक साल कटता है । मेरा भाई आज खेत की जुदाई कर रहा था। तभी रामेश्वर सिंह अपने 5 साथियों के साथ आए और मेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दिया। अपराधियों द्वारा 7 राउंड फायरिंग किया गया।जिसमें एक गोली मेरे भाई को लगी, उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इनके साथ रहे तीन लोग भागने लगे तो उनके ऊपर भी फायरिंग किया गया। लेकिन वह बाल-बाल बच गए ।
कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया भूमि विवाद चल रहा था। जैसा परिजनों द्वारा बताया जा रहा है। मोकरी पैक्स अध्यक्ष के भाई पुतुल सिंह उर्फ जितेंद्र सिंह हैं।जिनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इनके भाई द्वार आरोप लगाया जा रहा है कि बगल गांव के ही रामेश्वर सिंह सहित कुछ लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है, जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों द्वारा बताया कि पहले कोई विवाद नहीं था आज अचानक आकर गोली मार दी गई। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है, आरोपी बहुत जल्द पकड़े जाएंगे।

