एनएच दो पर लगे जाम में दो ट्रकों की टक्कर में चालक की दर्दनाक मौत,घंटो मशक्कत के बाद शव को निकाला गया

दुर्गावती (कैमूर)।
 कैमूर जिले मे एनएच पर पिछले कई दिनों से भीषण जाम लग रहा है. दिल्ली कोलकाता जोड़ने वाली सड़क एनएच दो पर लगे भीषण जाम मे दुर्गावती थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिपरियां मोड़ के समीप शनिवार की रात हाइवे पर दो ट्रकों की जबरदस्त टक्कर हो गई.घटना में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.

 ट्रक चालक केबिन मे बुरी तरह फंस गया. जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई.हादसे के बाद पहुंची  एनएचआई की टीम एवं स्थानीय पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद शव को कैबिन से बाहर निकाला. मृतक चालक की पहचान ग्राम लालगंज मिर्जापुर निवासी विंध्यवासिनी शुक्ला के रुप मे हुई है. 

पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया.आगे की आवश्यक कार्रवाई करने में जुट गई. बताते चलें कि एनएच दो पर कई दिनों से भीषण जाम लग रहा है. जाम समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है शनिवार को भी जीटी रोड पर भीषण जाम लगा हुआ था यूपी बिहार बॉर्डर से लेकर दुर्गावती रेलवे स्टेशन 15 किलो दूर तक जाम लगा रहा.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top