#करमचट थाना क्षेत्र में कई सालों में दर्जनों हुए चोरी के बाद पहली बार पुलिस ने किया उद्भेदन
भभुआ कैमूर। जिले के करमचट थाना क्षेत्र के थिलोई गांव में घर में घुस कर चोरों द्वारा किये गए लाखों के आभूषण एवं सामान के चोरी मामले का पुलिस ने दुकानदारो सहित 8 चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। इन चोरों की निशानदेही पर चोरी किये हुए आभूषण व मोबाइल भी बरामद किया गया है।इसकी चोरी कांड व चोर गिरोह का खुलास कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया है। उन्होंने बताया कि विगत 23 जून रात्रि में करमचट थाना क्षेत्र के थिलोई गांव में चंद्रशेखर कुमार पिता प्रकाश सिंह यादव के यहां चोरी हुई थी।
जिसमें सोना व चांदी के गहना सहित कई सामानों की चोरी चोरों द्वारा की गई थी। कांड के उद्भेदन हेतु करमचट थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। जिसमें पुलिस द्वारा अनुसंधान के दौरान उक्त टीम के द्वारा संदेह के आधार पर थिलोई गांव के विजेंद्र मूसहर को हिरासत में लेकर थाना लाने के बाद पूछताछ की गई तो उसने चोरी की घटना को अंजाम देने से इनकार कर दिया। बाद में फिर पुलिस कड़ाई से पूछताछ किया गया तो उसने अपना दोष स्वीकार किया।
उसने बताया कि अपने साथी बुची मुसहर पिता सिदैनी मुसहर गांव थिलोई, गुड्डू मूसहर पिता देफई मुसहर, विजय मूसहर, पिता झगड़ू मूसहर, राकेश मुसहर पिता झगड़ू मुसहर, संजय मूसहर पिता सुमहा मुसहर, टप्पू मुसहर पिता झगड़ू मुसहर पांचों रामगढ़ थाना क्षेत्र के बिंदपुरवा गांव के हैं। इनकी निशानदेही पर बिंदपुरवा गांव में जाकर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया।सभी अभियुक्तों ने बताया कि जो भी गहना का चोरी किया था उसे रोहतास के परसथुआ बाजार में दिलीप कुमार सोनी पिता हृदया सेठ ग्राम धनेच्छा के यहां 25 हजार में बेचे हैं। दिलीप कुमार सोनी के पास से पुलिस द्वारा बरामद किए गहने के बारे में जांच किया जा रहा है।
एसपी ने बताया कि सभी चोर गिरोह के सदस्य हैं। सभी काम रात्रि में सुनसान घर को चिन्हित कर चोरी करना एवं कीमती सामानों का बेच कर आपस में रुपये को बांट लेते थे। इन चोरों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
चोरों के पास से यह सामान की गयी बरामद
थिलोई चोरी कांड के उद्भेदन के बाद गिरफ्तार किए गए चोरों की निशानदेही में पुलिस द्वारा एक लोहे का पेचकस, चांदी का हठशनकर, 4 मोबाइल, कान की बाली, मंगलसूत्र एक, नाक का छूछि, चांदी की सिकड़ी एक, कान का बाली, नाक का छूछिया एक,चांदी का बेरा 13 पीस, चांदी का छारा एक पीस, चांदी का मीना 33 पीस, तीन लरी वाला मीना एक पीस, अंगूठी चांदी का 11 पीस, पुराना चांदी का टूटे-फूटे गहना 500 ग्राम, बाली सोना का दो पीस, नाक का सोना का छूछी 21 पीस, सोना का अंगूठी चार पीस, सोना का चेन एक पीस, सोने का नथिया एक पीस।
#चोरो का इस थाने में कांड है दर्ज
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार चोरो का आपराधिक इतिहास रहा है। जिसमें दो थाने में मामले दर्ज है। कुदरा में दो मामले फरवरी और जून माह 2020 में, करमचट थाने में एक।


