मुखिया का फेसबुक अकाउंट हैक कर,दोस्तों को अभद्र भाषा का प्रयोग, कहा राजनीतिक छवि धूमिल करने का है कोशिश

भगवानपुर मुखिया ने थाने ने दिया आवेदन,पुलिस जांच में जुटी 

भभुआ कैमूर(बंटी जायसवाल)। साइबर अपराधियों द्वारा सोशल मीडिया के जमाने में सोशल मीडिया का उपयोग करने वाले यूजर के अकाउंट को हैक कर गलत पोस्ट का मामला सामने आता है। ऐसा ही मामला कैमूर में सामने आया है। जहां मुखिया के सोशल मीडिया के फेसबुक अकाउंट को हैक कर साइबर अपराधियों या अज्ञात द्वारा मैसेंजर से अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उनके दोस्तों से रुपए व रिचार्ज भी कराया गया।

 दरअसल यह मामला कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर पंचायत के मुखिया गब्बर मियां के साथ हुआ है।  बताया जाता है कि मुखिया गब्बर मियां को इसकी जानकारी तब हुई जब उनके फेसबुक फ्रेंड ने उन्हें फोन कर फेसबुक मैसेंजर से गाली गलौज व अभद्र भाषा प्रयोग किए जाने के मामले में पूछा तो पता चला कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। 

जिसके बाद तुरंत मुखिया ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट लिखकर जानकारी दी कि उनका फेसबुक अकाउंट उनका किसी ने हैक कर लिया है। वही मुखिया ने भगवानपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ फेसबुक आईडी हैक करने के मामले में आवेदन दिया है। पुलिस से जांच से कार्रवाई की मांग की गई है। 

भगवानपुर पंचायत के मुखिया गब्बर मियां ने बताया कि किसी अज्ञात द्वारा मेरे फेसबुक आईडी को हैक कर उनके दोस्तों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग मैसेंजर चैट पर और मोबाइल से रिचार्ज भी करवाया गया है।इस मामले की जानकारी होने पर तुरंत इसके खिलाफ भगवानपुर थाने में आवेदन किया गया है। 

इसमें किसी की साजिश हो सकती है और मेरे राजनीतिक छवि को धूमिल करने की कोशिश किया जा रहा है। वही इस संबंध में पूछे जाने पर भगवानपुर थानाध्यक्ष  राकेश कुमार  रोशन ने बताया कि भगवानपुर मुखिया द्वारा फेसबुक अकाउंट हैक करने की आवेदन दी गई है। पुलिस साइबर सेल के माध्यम से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top