तरांव दोहरे पिता पुत्र हत्याकांड के परिजनों से मिले पप्पू यादव,20 लाख मुआवजा व नौकरी दिलाने की मांग,कहा अपराधी हो गए बेलगाम


#बिहार में कश्मीर से भी है स्थिति बुरा, अपराधी हो गए है बेलगाम
भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)। दोहरे पिता पुत्र हत्याकांड की घटना काफी दुःखद है। दोनो पिता पुत्र की साजिश के तहत हत्या की गयी थी। यह बातें जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव शनिवार की देर रात कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के बेलांव थाना क्षेत्र के तरांव दोहरे पिता पुत्र हत्याकांड के परिजनों से मिलने के बाद कही। उन्होंने मृतक परिवार वालो से मुलाकात कर घटना के बारे में जानकारी प्राप्त कर शोक संवेदना प्रकट की।
अपराधियो को मिलता है सरकार का संरक्षण
 उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सुशासन की सरकार में अपराधियों के मनोबल बढ़ा हुआ है। क्योंकि यहां अपराधियों का इस सरकार में संरक्षण मिलता है। एक महीने में 40 हत्याए हो रहा है। जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। बिहार में अपराध का ग्राफ काफी बढ़कर रहा है। सरकार इस पर लगाम लगाने में विफल दिख रही है।बिहार में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। बिहार के तत्कालीन गर्वनर रहे सत्यपाल मलिक कह चुके है कि बिहार में कश्मीर से भी स्थिति बुरा है।
परिवार को मिले 20 लाख का मुआवजा
पप्पू यादव ने मृतक के परिजनों के लिए 20 लाख रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी, एसआईटी जांच व स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलाने की मांग सरकार से की गयी। इस हत्याकांड के खुलासा होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि घटना के इतने दिनों तक डायवर्ट करने की कोशिश किया गया। वह उनका काम है कर रहे है। पप्पू यादव के साथ जाप के महासचिव व भभुआ पूर्व विधायक रामचंद्र यादव सहित दर्जनों नेता व कार्यकर्ता भी रहे। 
जलालपुर भी पहुँचे पप्पू यादव
तरांव से पहले पप्पू यादव रामपुर प्रखंड के तेंदुआ गांव में पहुँचे। जहां सलीम अंसारी के बेटी के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। इसके बाद जलालपुर पहुँचे। जहां ददन यादव के बेटे की बिजली करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी थी। जिसके परिवार से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की। मृतक के परिवार को मुआवजे दिलाने की मांग की। 
थिलोई में चोरी की ली जानकारी
वही तरांव के बाद में पप्पू यादव थिलोई गांव में प्रकाश सिंह यादव के घर पर पहुँचे। जहां 23 जून को हुए घर में घुस कर हुए लाखो आभूषण व समान चोरी के बारे में जानकारी ली। इस दौरान विनय यादव द्वारा सुरक्षा को लेकर शस्त्र का लाइसेंस दिलाने की मांग की। उनके घर पर भोजन भी हुआ। इसके बाद पप्पू यादव वाराणसी के लिए रवाना हो गए।
ये लोग उनके साथ रहे मौजूद
इस दौरान मौके पर जाप के जिलाध्यक्ष शास्त्री सिंह यादव, कार्यकारी अध्यक्ष रामविलास पासवान, रोहतास जिलाध्यक्ष लालशहर यादव,करगहर विधायक प्रत्याशी चातर तिवारी, बृजमोहन यादव, जगमोहन पाल, डॉ जागेश्वर यादव, नथुनी पासवान, दीपक सिंह, तुलसी राम,विक्की,नवीन,रॉकेट नन्दलाल यादव, डॉ नागेंद्र यादव,मनोज पासवान, अशोक श्रीवास्तव सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। 
#जनता के लिए नेता नहीं सेवक है : रामचंद्र यादव
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर 
पप्पू यादव ने कहा कि भभुआ विधानसभा से रामचंद्र यादव भभुआ के लोगों के साथ खड़े है। हमेशा हर सुख दुःख में भभुआ की जनता के साथ हर पल रहते है। भभुआ से चुनाव में रामचंद्र की जीत गरीबों व शोषितों की जीत होगी। यह जनता के लिए नेता नहीं सेवक बनकर काम करते है। कैमूर के लोगों के पप्पू यादव हमेशा खड़ा है। लॉक डाउन के दौरान रामचन्द्र यादव ने गरीब,भूखे लोगो के बीच राशन का वितरण किया। वही यूपी बिहार बॉर्डर पर जाकर भी प्रवासियो को भोजन व पानी देकर मदद किया। उनके साथ खड़े रहे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top