कैमूर में पशुओं के साथ सुवरन नदी पार कराने के दौरान चरवाहे की डूब कर मौत, दो घण्टे बाद मिला शव

फ़ोटो - सुवरन नदी में डूबे चरवाहे को खोजते लोग

भभुआ कैमूर
। 
कैमूर से बड़ी खबर आ रही है। जहां पशुओं के साथ नदी पार करने के दौरान चरवाहे की डूब कर मौत हो गयी। जिसके बाद घटना स्थल पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई। दो घंटे बाद ग्रामीणों द्वारा शव को नदी से निकाला गया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के पढ़ौती गांव से होकर गुजरी सुवरन नदी की है। 

मिली जानकारी के मुताबिक,मृतक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के डुमरकोन गांव के स्व बाबूलाल यादव का 22 वर्षीय पुत्र कन्हैया उर्फ पप्पू यादव बताया जाता है। मृतक पहड़िया से अपने पशुओं को लेकर पढ़ौती गांव के पास सुवरन नदी को पार करने के लिए पहुँचा। नदी तक पहुँचने के बाद मृतक ने पशु के पूछ को पकड़ कर नदी को पार कर रहा था। लेकिन बीच नदी में ही उसके हाथ से किसी तरह पूंछ छूट गई और वह नदी में डूब गया। उसके डूबने पर साथ रहे बड़े पिता ने जब हल्ला किया तो आसपास के लोग पहुंचे। 
 बारिश के कारण नदी में तेज बहाव व पानी भी आया हुआ था।लेकिन नदी में पानी की स्थिति देख कोई उसमें कूद नहीं रहा था। घटना दोपहर लगभग 12-1 बजे की बतायी जाती है। इसके बाद लोगों की काफी भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी। जिसके बाद ग्रामीणों ने नदी में कूद कर युवक को खोजबीन किया गया तो दो घण्टे बाद शव काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। 

घटना की सूचना पर भगवानपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन, बीडीओ मयंक कुमार सिंह, सीओ विनोद कुमार सिंह भी पहुंच गए।इधर घटना की सूचना पर मृतक के परिजन भी पहुँच गए थे। भगवानपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। सीओ विनोद कुमार सिंह ने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग से जो भी मुआवजा होगा उसे मृतक के परिजनों को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मिलेगा। 



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top