भभुआ/कैमूर। शराब के नशे में हथियार लहरा कर दशहत फैलाने के दौरान पुलिस ने एक देशी कट्टा के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार । मामला कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के डिहभुजैना गांव का। जहां शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। उनके पास से एक देशी कट्टा बरामद। गिरफ्तार अभियुक्तों में एक प्रवासी मजदूर भी है शामिल। जो देश में लॉक डाउन होने के बाद अपने गांव पहुंचा था। लेकिन इस बीच अपने साथियों के साथ शराब के नशे में देशी कट्टा लेकर गांव में लहराते हुए ग्रामीणों के बीच दहशत फैला रहे थे।
कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी कि शराब के नशे में कुछ लोग हथियार गांव मे लहरा रहे हैं । पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।उनके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को ग्रामीणों के सहयोग से धर दबोचा गया है। यह तीनों गांव में दहशत फैलाने के उद्देश्य से देशी कट्टा हथियार लहरा रहे थे। ग्रामीणों की तत्परता से उन सभी की गिरफ्तारी हो पाई है।

