कैमूर : वाहन चेकिंग के दौरान बाइक से 108 बोतल शराब के साथ महिला धंधेबाज सहित दो गिरफ्तार,बाइक जब्त

चैनपुर। चैनपुर थाना के समीप वाहन चेंकिग के दौरान पुलिस ने एक बाइक से 108 बोतल शराब के साथ एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार लोगों में सोनहन थाना क्षेत्र के यदुपुर गांव निवासी के टूनटून सिंह एवं चैनपुर थाना क्षेत्र के सुहावल गांव निवासी बुद्धु पासवान के पत्नी रूकमीना देवी बतायी जाती है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाइक से शराब लेकर भभुआ के तरफ जा रहा है पुलिस को सूचना मिलते ही थाने की समीप वाहनों की जांच पड़ताल करने लगी उसी दौरान एक बाइक की तलाशी ली गई तो उसके पास से 108 बोतल 180 एमएल एटपीएम टेट्रापैक शराब बरामद हुआ।पुलिस ने शराब सहीत बाइक को जब्त कर लिया. महिला व पुरुष दोनों शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच कराने के बाद जेल भेज दिया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top