ठंड से बचाव के लिए गरीब व असहाय लोगों के बीच मुखिया ने बांटे 200 कंबल

दुर्गावती (कैमूर)-दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के सावठ पंचायत मुखिया मकसूद अली ने शनिवार को पंचायत भवन पर वृद्ध, विधवा, गरीब, असहाय,दिव्यांग लोगों के बीच कंबल वितरण किया.इस मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही लोगों ने कहा कि बीते तीन चार दिनों से अचानक ठंड में काफी वृद्धि हुई है.जिससे गरीब, असहाय को ठंड से काफी परेशानी उठानी पर रही है.ऐसे में कंबल वितरण से ठंड से बचने में काफी मदद मिलेगी.इस दौरान मुखिया मकसूद अली ने शायराना अंदाज मे कहा की किसी ने सच कहा है “जो जीते है बस कुर्सी के लिए वो गरीबों का गम क्या जानेंगे धर्म मजहब के नाम पर जो करते है सियासत वो इंसानों को क्या पहचानेगे”  समाजसेवी की कोई जात धर्म और मजहब नहीं होती कुछ ऐसा ही आज एक समाज सेवा का कार्य सावठ मुखिया मकसूद अली के द्वारा किया गया.
आपको बता दें कि मुखिया के द्वारा सावठ पंचायत क्षेत्र के करीब सैकड़ों गरीब असहाय लोगों के बीच इस कड़ाके की ठंड के मौसम में कंबल का वितरण किया गया कंबल वितरण के दौरान असहाय लोगों के चेहरों पर काफी मुस्कान देखा गया.उन्होंने कहा की इस तरह का नेक कार्य आगे भी इस कड़ाके की ठंड को देखते हुए किया जायेगा ताकि कोई भी गरीब इस कम्बल वितरण से अछूता नही रह सके.इस मौके पर मिथिलेश कुमार चौधरी,मुन्ना राम, रामएकबाल राम,परबल यादव,रिंकी केशरी, मनोज कुमार, शिव मल्लाह,समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top