दुर्गावती (कैमूर)-- एनआरसी एवं सीएए के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल के बिहार बंद के आह्वान पर शनिवार को दुर्गावती बाजार के समीप कार्यकर्ताओं ने हाइवे पर चक्का जाम कर दिया.तथा एनआरसी नागरिकता संशोधन बिल वापस करने की मांग करने लगे.कार्यकर्ताओं ने एनआरसी एवं सीएए के विरोध में लगभग दो घंटे तक जीटी रोड को जाम कर एनआरसी नागरिकता संशोधन बिल का जमकर विरोध किया.बिहार बंदी के आह्वान को देखते हुए दुर्गावती बाजार में अंचला अधिकारी अरविंद कुमार एवं प्रभारी थाना अध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए काफी संख्या में पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात की गयी थी.गौरतलब है कि राष्ट्रीय जनता दल के आह्वान पर शनिवार को बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता एवं नागरिक दुर्गावती बाजार के समीप जीटी रोड पर एकत्रित हुए और एनआरसी एवं सीएए के विरोध में चक्का जाम कर दिया और चक्काजाम कर नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे. कार्यकर्ताओं ने मोदी तेरी हिटलर शाही, नहीं चलेगी नहीं चलेगी. हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई हम सब है भाई भाई. एनआरसी नागरिकता संशोधन बिल वापस लो वापस लो,तथा लालू राबड़ी जिंदाबाद का नारा जमकर लगाए.इस दौरान जीटी रोड के पूर्व एवं पश्चिम तरफ करीब चार किलोमीटर दूर तक वाहनों का चक्का थम गया था. चक्का जाम समाप्त होने के बाद ही वाहनों का संचालन पूर्ण रूप से शुरू हो सका .उसके बाद 13 राजद कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से थाने में गिरफ्तारी दी. बाद में पुलिस ने सभी लोगों को निजी मुचलके पर थाने से छोड़ दिया.इस दौरान पूर्व जिला पार्षद आनंद सिंह,बृजेश यादव जवाहर बिंद,सोनु यादव,पंकज दुबे, पिंकू सिंह, संजय सिंह, सहाबुद्दीन,छोटन शर्मा, इरफान अंसारी, गुड्डू सिंह ,तबरेज, रंगनाथ सिंह, सहित काफी संख्या मे कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे.
दुर्गावती में हाईवे पर राजद ने बिहार बंद कर किया चक्का जाम, जमकर नारेबाजी, NRC व CAA वापस लो
शनिवार, दिसंबर 21, 2019
Tags

