NRC व CAA के विरोध में दुर्गावती में निकाला आक्रोश मार्च,कहा तानाशाही सरकार बदलना चाहती है संविधान

दुर्गावती/कैमूर(मुबारक अली)। दुर्गावती प्रखण्ड क्षेत्र के खजुरा बाजार में शनिवार को क्षेत्रीय नौजवानों ने एनआरसी और सीएए के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला.इस आक्रोश मार्च में समाजिक कार्यकर्ता सतीश यादव उर्फ पिन्टू ने भाग लिया इस दौरान सतीश यादव उर्फ पिन्टू ने बताया कि यह सरकार एन आर सी और सीएए लागू कर  देश को एक और बटवारे के तरफ ढकेलना चाहती है.यह तानाशाह सरकार भारतीय संविधान को ही बदल देना चाहती है. भारत के संविधान की प्रस्तावना में धर्मनिरपेक्षता शब्द जुड़ा हुआ है. भारत का संविधान कहता है कि देश में किसी के साथ जाति,धर्म, सम्प्रदाय, लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं किया जा सकता है.जबकि नागरिकता संसोधन बिल(सीएए) में सरकार द्वारा प्रावधान किया है कि जो लोग एन आर सी के लिस्ट से बाहर हो जायेंगे. उनमें से हिन्दू,बौद्ध,सिक्ख, इसाई, पारसियन को तो नागरिकता दे दी जायेगी .वही इस बिल में मुसलमानों को छोड़ दिया गया है.जबकि इस देश की आजादी में मुसलमानों की भी उतनी ही भागीदारी थी. जितना हिन्दू और अन्य धर्मों  के लोगों ने निभाई थी.इस दौरान मुखिया सौरभ पासवान, कतवारू अली, मुखिया भाई चन्दरावत,रामरतन यादव,छठ्ठू मियां ,शमशेर अली,हनीफ खान, कलामुद्दीन, नबीजान, जहूर मियां, अयूब अंसारी,जहीर आलम, सुनिल खरवार, पप्पू, उपेंद्र यादव,धर्मेंद्र यादव,गुंजन यादव,अकबर खान सहित काफी संख्या मे लोग  आक्रोश मार्च मे शामिल थे.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top