कैमूर के मुंडेश्वरी धाम में जागरूकता सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा : जल है हरियाली है तभी जीवन सुरक्षित है

#मुंडेश्वरी धाम में जनसभा से रिमोट के माध्यम करोड़ो की योजनाओ का किया शिलान्यास और उद्घाटन
#जल जीवन हरियाली अभियान के तीसरे यात्रा पर पहुँचे सीएम ने औसान गांव में पहुँच कर किया अवलोकन
भभुआ/कैमूर( बंटी जायसवाल)। पहले जल है हरियाली है तभी जीवन सुरक्षित है।यह सभी के लिए जरूरत है।जीवन के संरक्षण के लिए जल जीवन हरियाली बहुत मायने रखता है।उक्त बातें मंगलवार को कैमूर के मुंडेश्वरी धाम में जल जीवन हरियाली अभियान के तीसरे यात्रा पर पहुँचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जागरूकता सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि जल जीवन हरियाली अभियान को जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण असन्तुलन को, प्राकृतिक आपदा को देखते हुए और गहन अध्ययन के बाद चलाया गया है। 
दरअसल, सीएम नीतीश कुमार जब भगवानपुर के मुंडेश्वरी धाम स्थित बनाये गए हेलीपैड पर उतरे तो तुरंत कैमूर डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी सहित मंत्री, सांसद, विधायक नेताओं ने पौधे व बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार जल जीवन हरियाली अभियान के तहत किये योजनाओं के क्रियान्वयन के अवलोकन के लिए औसान गांव में पहुँचे। जहां पर वे औसान गांव के जल जीवन हरियाली अभियान के  तालाब से अतिक्रमण हटा कर किये गए जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण,पौधारोपण, सोखता निर्माण, आदि योजनाओ का अवलोकन किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भगवानपुर मुंडेश्वरी धाम स्थित रंगमंच पर बनाये गए जनसभा स्थल पर पहुँचे। जहां सीएम ने जिला प्रशासन द्वारा लगाए स्वास्थ्य, परिवहन,कृषि विभाग सहित कई विभागों के स्टॉल का निरीक्षण किया और पूछताछ कर जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के जिले के विभिन्न प्रखंडों के लाभुको को दिए गए ऑटो,ई रिक्शा को भी देखा। इसके मुख्यमंत्री जनसभा के लिए मंच पर पहुँचे जहां पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव, डीजीपी, मंत्री,सांसद,विधायक का बुके व गमले का पौधे देकर स्वागत किया गया। जनसभा के दौरान मौके पर खान व भूतत्त्व मंत्री बृजकिशोर बिंद, काराकाट सांसद महाबली सिंह, मोहनियां विधायक निरंजन राम, रामगढ़ विधायक अशोक सिंह, भभुआ विधायक रिंकी रानी पांडेय, जिप अध्यक्ष विश्वंभर नाथ यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, जदयू जिलाध्यक्ष डॉ प्रमोद सिंह, सिंटू पटेल, पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश आर्य, पहड़िया पंचायत मुखिया प्रतिनिधि निर्मल सिंह यादव सहित कई एनडीए नेताओं व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वही जनसभा में हजारों की संख्या जीविका दीदियाँ, महिलाएं, पुरुषों,बच्चो ने भाग लिया।
मां मुंडेश्वरी की धरती को सीएम ने किया नमन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल जीवन हरियाली अभियान के जागरूकता सम्मेलन को संबोधित करने के पहले मां मुंडेश्वरी की धरती को नमन किया। साथ ही कैमूर डीएम को मां मुंडेश्वरी धाम के जनसभा स्थल के चयन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पहले मानसून की शुरुआत 15 जून से हो जाती थी। लेकिन अब असमय मौसम की शुरुआत हो जा रही है। औसत वर्षापात खत्म हो गया है। 30 वर्ष पहले 1027 मिलिमिटर,13 वर्ष पहले 901 मिमी वर्षा होती थी। अब तो असमय वर्षा होने के साथ ही विचित्र स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। कही सुखाड़ हो जा रही है तो कही पानी पानी ही। यह सब जलवायु परिवर्तन व पर्यावरण असन्तुलन के कारण हो रहा है।
8 घण्टे की बैठक के बाद इस अभियान का आया नाम
 बिहार में इस साल बाढ़ और सुखाड़ की क्या स्थिति रही इस पर सीएम ने विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने कहा ऐसी स्थिति को देखते हुए विधानसभा की बैठक जलवायु परिवर्तन पर चर्चा किया गया तो 8 घण्टे निष्कर्ष निकला कि जल जीवन हरियाली अभियान चलाया जाना चाहिए। तभी इस अभियान से जीवन सुरक्षित होगा और जल और हरियाली भी बना रहेगा। जीवन के संरक्षण के जल जीवन हरियाली अभियान बहुत जरूरी है। इस अभियान के 11 अंग बताए। जिसमें सार्वजनिक तालाब, कुएं, पइन को अतिक्रमणमुक्त कर जीर्णोद्धार करना,सार्वजनिक चापाकल को मेंटेन करना, सोखता का निर्माण आदि के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र में कई प्रकार की समस्याएं है। जहाँ जल संरक्षण के चैकडैम का निर्माण कराया जाएगा। बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कराना होगा। 
रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को लागू कर लोगों को किया जाएगा जागरूक
सीएम ने कहा बारिश के दिनों में छत से पानी नीचे आकर बर्बाद हो जाता है। जिसके सरकारी भवनो से रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की शुरुआत की जाएगी। जिसके तहत सरकार भवन के बगल में सु बाद लोगों को जागरूक किया जाएगा। बिहार व झारखंड के अलग होने के बाद सर्वे कराया गया कि बिहार में कितना हरियाली है तो पता चला कि 9 प्रतिशत ही है। जिसके बाद हरयाली पर काम शुरू हो गया। बिहार में 19 करोड़ पौधे लगाए गए। इसके साथ हरियाली,मौसम के अनुकूल फसल चक्र पर चर्चा किया।
फसल अवशेष नहीं जलाने की अपील 
सीएम नीतीश कुमार ने 
 जागरूकता सम्मेलन को संबोधित करते हुए लोगों से फसल काटे जाने के बाद फसल के अवशेष को नहीं जलाने की अपील। उन्होंने कहा कि किसान के फसल के अवशेष को पशुओ को खिलाने के उपयोग कर सकते है। फसल के अवशेष जलाने से पर्यावरण के संकट पर मंडराने वाले बादल के बारे चर्चा किया। अवशेष से आमदनी हो उसके लिए सरकार द्वारा काम किया जा रहा है।
बिजली संकट को देखते हुए लाया जाएगा अक्षय ऊर्जा सिस्टम
सीएम ने सात निश्चय योजनाओ का ज़िक्र करते हुए कहा कि इसके तहत सभी लोगों के घरों में बिजली पहुँचा दी गयी है।सिंचाई के लिए किसानों को कनेक्शन दिया जा रहा है। जिससे किसान जो डीजल पम्पसेट से 100 रुपये खेतो की पटवन करते थे। वह अब 5 रुपये पटवन में लगेगा। हर घर में नल जल का पानी मिलने लगा है। उन्होंने कहा कि बिजली का उत्पादन कोयले से होती है। अगर कोयला खत्म हो जाएगा तो बिजली कैसे उत्पादन किया जाएगा। यह भी एक संकट है। लेकिन हमने इसका उपाय निकाल लिया है। वह है सौर ऊर्जा जो अक्षय ऊर्जा है। इससे ही बिजली का उत्पादन किया जायेगा। इसके लिए लोगो को जागरुक किया जायेगा। लोग सोलर सिस्टम का उपयोग कर बिजली का उपयोग करें। सौर ऊर्जा से उत्पादन होने वाली बिजली को लोगों से खरीदा जायेगा।
बेमौसम बारिश की क्षति से किया जायेगा आकलन और मिलेगा मुआवजा
सीएम ने कहा कि इस समय हुए बेमौसम बारिश से किसानों को बहुत नुकसान हुआ है। जिसका आंकलन आपदा विभाग द्वारा कराया जायेगा। जिसके बाद जितना जिसका नुकसान हुआ होगा उसका मुआवजा दिया जायेगा। सरकार खजाने पर पहला हक आपदा विभाग का ही होता है। इस साल बिहार में बाढ़ और सुखाड़ से प्रभावित लाखों पीड़ित लोगों को सहायता किया गया। जो भी संभव होगा आपदा पीड़ित को मदद किया जायेगा।
जल जीवन हरियाली अभियान पर 3 साल में खर्च होगा 24 हजार 500 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन हरियाली अभियान को 2022 तक चलाया जायेगा। जिसके लिए 3 साल में जल जीवन हरियाली के मिशन मोड में खर्च करना है। भूजल स्तर को ऊपर ला दिया जायेगा। इसमें सभी लोगो को जागरूक होना होगा। अपने घरों में सोखता का निर्माण कराना होगा। 
19 जवनरी को मानव श्रृंखला में भाग लेने की अपील 
सीएम नीतीश कुमार ने शराबबंदी अभियान के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि इससे महिलाओं को काफी राहत मिली है। शराबबंदी से समाजसुधार हुआ है। इसके पहले घर में पति शराब पीकर जाता था तो मारपीट रोज झगड़ा झंझट होती थी। इसके लिए 21 जनवरी 2018 को मानव श्रृंखला बनाकर रिकॉर्ड बनाया गया था। अब फिर 19 जनवरी को दहेज मुक्त,बाल विवाह, जल जीवन हरियाली अभियान,शराबबंदी को लेकर मानव श्रृंखला बनाने की अपील की है। पहले की अपेक्षा इस बार 16 हजार किमी में मानव श्रृंखला बनाना है जिससे कि एक बार फिर रिकॉर्ड बने। हाथ उठा कर संकल्प भी दिलवाया। अंत में सीएम नीतीश कुमार सहित मुख्यमंत्री के सचिव सहित सभी पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह जिलाधिकारी सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा भेंट किया गया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top