दुर्गावती (कैमूर)मुबारक अली-- दुर्गावती प्रखंड कार्यालय पर सोमवार को विधि व्यवस्था के बीच फैक्स चुनाव की मतगणना शुरु हुआ. पैक्स चुनाव परिणाम आने के बाद कार्यकर्ताओं में गहमागहमी की स्थिति बनी रही समर्थकों ने फूल माला के साथ अपने-अपने प्रत्याशियों का इंतजार करते रहे. प्रखंड में लगभग अधिकांश जगहों पर पैक्स अध्यक्षों का कुर्सी बरकरार रही. अंतिम परिणाम तक समर्थकों की भारी भीड़ प्रखंड मुख्यालय के बाहर जमी रही.अंतिम परिणाम आने के बाद ही वहां से समर्थकों की भीड़ अपने विजयी प्रत्याशी के साथ अपने-अपने गांव के लिए प्रस्थान कर गए. विजयी प्रत्याशियों में जेवरी पंचायत के सुरेंद्र सिंह 541 मत पाकर विजयी हुए,ढङहर पंचायत के रूप नारायण साह 463 मत पाकर विजयी हुए, चेहरियां पंचायत से विनोद सिंह 344 मत पाकर विजयी हुए.वहीं कल्याणपुर पंचायत से अरुण कुमार सिंह 506 वोट,छांव पंचायत से मृत्युंजय सिंह 634 वोट,खड़सरा पंचायत से राजेश कुमार सिंह 693 वोट,सावठ पंचायत से संतोष कुमार पाल 535 वोट,अवरियां पंचायत से अरविंद कुमार सिंह 550 वोट,खमीदौरा पंचायत से प्रभात सिंह 631 वोट,खजुरा पंचायत से गोपाल सिंह 296 वोट,डूमरी पंचायत से आशुतोष सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोसित हुए.
दुर्गावती में कई पैक्स अध्यक्षों ने बचाई कुर्सी , पैक्स मतगणना के दौरान रही गहमा गहमी का माहौल
सोमवार, दिसंबर 16, 2019
Tags

