कैमूर : नागरिकता संसोधन बिल के विरोध में राजद ने जिला मुख्यालय पर दिया धरना

फ़ोटो - जिला मुख्यालय पर धरना देते राजद कार्यकर्ता
भभुआ/कैमूर। भभुआ समाहरणालय के लिच्छवी भवन के पास राजद कार्यकताओं ने सोमवार को एक दिवसीय धरना दिया.कार्यकताओं ने अतिक्रमण मुक्ति के नाम पर राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा गरीबों को प्रताड़ित करने, नागरिकता संशोधन विधेयक बिल, असमय बारिश से किसानों के हुए फसल नुकसान की निदा की.वक्ताओं ने कहा कि किसानों की स्थिति दिन-प्रतिदिन बदहाल होते जा रही है.देश की आर्थिक स्थिति दयनीय हो रही है.भारतीय संविधान जो देश की आत्मा है उसे तानाशाही व्यक्तियों द्वारा कुचलने का कार्य किया जा रहा है.सबसे अधिक युवा आबादी वाले देश में युवाओं को मिलने वाले रोजगार पर ग्रहण लगता जा रहा है। इस देश में  बेरोजगारी बढ़ती जा रही है.
देश एवं प्रदेश में राजनीति मात्र धार्मिक भावनाओं को उकसाना मंदिर मस्जिद मुद्दों को उखाड़ना आदि को लेकर की जा रही है। देश में कटुता बढ़ाने का काम केंद्र व राज्य सरकार कर रही है.धरना की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मो अजीमुद्दीन अंसारी व संचालन भोलानाथ सिंह ने किया. धरना में रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सुधाकर सिंह, जनार्दन उपाध्याय,बबन लाल श्रीवास्तव,मुन्ना खान, अकलू राम, रण विजय बहादुर सिंह, मुन्ना खां, पशुपतिनाथ सिंह, बिरजू पटेल, सुरेश सिंह, मिलन सिंह, सच्चिदानंद सिंह, बनारसी सिंह यादव, चंद्र मोहन पाल, कमर खां, इस्लाम अंसारी,वसीम अहमद,सत्येंद्र यादव,सुनील कुमार, सरफराज, हरदेव, मदन सिंह, दयाशंकर तिवारी, सलाउद्दीन अंसारी, राजा प्रजापति,सहित अन्य लोग शामिल रहे.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top