कैमूर : हाईवे पर ट्रैक्टर ने साइकिल सवार को कुचला मौत, आक्रोशितों ने आधे घण्टे जाम की सड़क

मोहनियां/कैमूर। कैमूूूर से बड़ी खबर आ रही है। जहाँ एक ट्रैक्टर ने साइकिल सवार को कुचल दिया। जिसमें उसकी मौत हो गयी। घटना मोहनियां थाना क्षेत्र के एनएच दो हाइवे पुसौली पावर ग्रिड गेट के पास की है। जब हाइवे पर  ईंट लदे एक ट्रैक्टर की चपेट में साइकिल सवार एक अधेड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सुुुचना पर गुस्साए आक्रोशितों ने आधा घंटा तक एनएच दो को जाम कर दिया। इस दौरान लोग मृत व्यक्ति के परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मृतक मोहनियां थाना क्षेत्र के अतरवलिया गांव के 55 वर्षीय गजानंद साह बताए जाते है। जो पुसौली गोला में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। प्रतिदिन की तरह वे रविवार को साइकिल पर सवार होकर अपने गांव से पुसौली जा रहे थे। इसी दौरान पूरब से पश्चिम दिशा की तरफ गलत साइड से जा रहे ईंट लदे ट्रैक्टर ने साइकिल सवार अधेड़ को रौंद दिया। जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर जीटी रोड पर पलट गया। वही, चालक भागने में सफल रहा। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आधे घंटे तक सड़क पर शव को रखकर जाम किया। लोग मुआवजा की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना पर मोहनियां थानाध्यक्ष उदयभानू सिंह द्वारा काफी समझाने बुझाने के बाद सड़क जाम करने वालों को शांत कराया और जाम को हटवाया। कहा कि जो भी मदद होगा वह किया जायेगा। जाम होने के कारण जीटी रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम हटने के बाद धीरे धीरे यातायात सामान्य हुआ। मोहनियां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top