फ़ोटो - करमचट थाना में गिरफ्तार युवक व बरामद देशी कट्टा
#फ़ोटो वायरल होने पर पुलिस आयी हरकत में, युवक को देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल
#मामला करमचट थाना क्षेत्र के दुबौली गांव का
रामपुर/कैमूर। कैमूर में एक युवक को देशी कट्टे पिस्टल के साथ फोटो खींचा कर सोशल मीडिया पर डालने का ऐसा शौक चढा कि उसका यही शौक उसे जेल के सलाखों के पीछे भेज दिया। सोशल मीडिया पर युवक ने देशी कट्टा के साथ फोटो खींचा कर डाल दिया। यह फोटो युवक वायरल हो गया था। युवक का वह फ़ोटो डालना उसे महंगा पड़ गया। मामला मामला करमचट थाना क्षेत्र के दुबौली गांव का है। जहां एक युवक का फोटो सोशल मीडिया पर देशी कट्टा के साथ वायरल हो रहा था। जिसके बाद वायरल फ़ोटो पुलिस के पास पहुँची तो हरकत में आयी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को देशी के कट्टे के साथ पुलिस ने शनिवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक दुबौली गांव के मोहन भारती के 22 वर्षीय पुत्र जितेंद्र भारती बताया जाता है। मिली जानकारी के मुताबिक़, गिरफ्तार युवक का कुछ दिन पहले एक देसी कट्टे के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुआ था। वही फ़ोटो डीएसपी अजय प्रसाद के व्हाट्सअप पर भी भेजा गया था। जिसके बाद करमचट थाना की पुलिस को भी वह वायरल फोटो मिला तो पुलिस उक्त युवक की तलाश में जुट गई थी। शानिवर की देर शाम उक्त युवक के अपने घर में सोने की सूचना जैसे ही थानाध्यक्ष को मिली। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद के नेतृत्व में पहुंची डीएपी पुलिस ने उसे घर में सोये हुए अवस्था में ही हिरासत में ले लिया। उसके बेड के नीचे से वही देशी कट्टे को भी पुलिस ने बरामद किया। करमचट थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार किए युवक पर आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसका रामपुर पीएचसी में मेडिकल जांच करवाते हुए रविवार को उसे जेल भेज दिया गया।
