भभुआ मोहनियां पथ पर ट्रैक्टर के गड्ढे में पलटने से चालक की मौत, मोहनियां से छड़ लेकर जा रहा था भगवानपुर

भभुआ/कैमूर. कैमूर से बड़ी खबर आ रही है. जहां जिले के भभुआ- मोहनियां पथ पर ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, मृतक चालक भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के मुरारी पासवान बताया जाता है. जो भगवानपुर के ही बिल्डिंग मेटेरियल विक्रेता का छड़ सरिया लाने के लिए मोहनियां गया. मृतक ट्रैक्टर चालक मोहनिया से छड़ लाद कर भभुआ की ओर आ रहा था.इसी बीच बारे रतवार गांव स्थित डीएवी स्कूल के पास चाट में पानी भरे गढ्ढे में अनियंत्रित हो कर पलट गया. ट्रैक्टर पलटने से चालक उसी में दब गया. आधा घंटा तक पानी में दबे रहने के कारण उसकी मौत हो गई. घटना के बाद पहुंचे ग्रामीणों व लोगों ने  ट्रैक्टर निकलाने का प्रयास करने लगे. घटना के सूचना मिलने के बाद भगवानपुर गांव में कोहराम मच गया. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया. वही ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना मिलने के बाद भभुआ पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को निकालने में जुट गई. काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकालने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल ले गयी.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top