फ़ोटो - सड़क सुरक्षा समिति की बैठक करते कैमूर डीएम
भभुआ/कैमूर: शुक्रवार को कैमूर डीएम डॉ नवलकिशोर चौधरी ने कैमूर डीएम ने सड़क सुरक्षा समिति के एनएचएआई अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक की. जिसमें पदाधिकारियों को सड़क सुरक्षा को सख्त पालन कराने को लेकर कई प्रकार का दिशा निर्देश दिया. बैठक के दौरान डीएम ने एनएचएआई के लापरवाही के कारण अंडरपास के लंबित मामले का यथाशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. जिसके बाद एनएचएआई के अधिकारियों ने दुर्गावती प्रखंड के महमुरगंज में एनएच दो पर 6 माह के अंदर अंडरपास का निर्माण कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन दिया. इसके बाद जिले के सभी सड़को के ब्लैक स्पॉट, स्कूल,अस्पताल पर विभागीय निदेश के आलोक में यथोचित गतिअवरोधक लगाने का निर्देश दिया गया. प्रेसर हॉर्न एवं ट्रैक्टर इत्यादि पर चोंगा माइक लगाकर चलने वाले के खिलाफ अनुमंडल पदाधिकारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. हाईसिक्योरिटी नम्बरप्लेट नहीं लगा कर चलने वालो के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने,बड़े विद्यालयों, अस्पतालों व तीखा मोड़ो पर साइनेज लगाने का व्यवस्था करने का संबंधित कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया गया. बैठक में भभुआ एसडीपीओ अजय प्रसाद, मोहनियां एसडीपीओ रघुनाथ सिंह सहित एनएचएआई के अधिकारी उपस्थित रहे. इसकी जानकारी डीपीआरओ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है.कैमूर DM ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, कहा वाहनों पर चोंगा,माइक लगाने और हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट नहीं लगाने वाले के खिलाफ करें कार्रवाई
शुक्रवार, सितंबर 27, 2019
Tags

