सड़क दुर्घटना से पहले निःशुल्क हेलमेट बांट लोगों की जिंदगी बचा कैमूर का राघवेंद्र बन गया ''द हेलमेट मैन''

फ़ोटो - ई रिक्शा चालकों को हेलमेट पहनाते द हेलमेट मैन राघवेंद्र(फाइल फोटो)
द हेलमेट मैन राघवेंद्र 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर सासाराम टोल प्लाजा पर हेलमेट देकर लोगों सड़क सुरक्षा के लिए करेंगे जागरूक 
#अब तक राघवेंद्र 25 हजार लोगों को बांट चुके है फ्री में हेलमेट, ट्रैफिक नियमों की देते है जानकारी
भभुआ/कैमूर लाइव न्यूज़(बंटी जायसवाल)। 
जिसे समाज के लोगों व देश के लिए कुछ अलग कर पाने की चाह रखता है और करता है वह ही एक नई मुकाम हासिल करता है. वह मुकाम हासिल करने के साथ देश व समाज का सुपर हीरों भी बन जाता है. आपने फिल्मों में सुपर हीरों को सड़क दुर्घटना या किसी मुसीबत में लोगो की मदद करते तो देखा ही होगा. लेकिन बिहार के कैमूर का एक लाल जिसने सड़क दुर्घटना होने से पहले ही हजारो लोगों को निःशुल्क हेलमेट देकर जिंदगी बचा दिया है. जो किसी सुपर हीरो से कम नहीं है. यह सुपरहीरो द हेलमेटमैन के नाम से मशहूर हो गया है. वह है बिहार के कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र बगाढ़ी गांव के राधेश्याम सिंह के छोटे पुत्र राघवेंद्र कुमार. जिसे लोगों ने हेलमेटमैन नाम की उपाधि दी है.
सासाराम टोल प्लाजा पर 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर वितरण करेंगे हेलमेट
हेलमेट मैन राघवेंद्र ने बताया कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन सासाराम टोल प्लाजा पर दोपहर 2:00 बजे से दुपहिया वाहन चलाने वाले जो बिना हेलमेट सफर करने वालों को टोल प्लाजा पर फ्री में हेलमेट देकर सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जायेगा. उन्होंने बताया कि अब तक पूरे भारत के अलग अलग राज्यों के शहरों में 25000 लोगों के बीच हेलमेट बांटकर लोगों की जिंदगी बचाने व सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया है. यह भी बताया कि इस बार सासाराम टोल प्लाजा पर हेलमेट देने का उद्देश्य यह है कोई भी व्यक्ति बिना हेलमेट टोल प्लाजा पास ना करें. क्योंकि सबसे ज्यादा दुर्घटना हाईवे पर होती है और लोग हेलमेट का ज्यादातर प्रयोग नहीं कर पाते हैं. क्योंकि हेलमेट चेकिंग अभियान शहर के अपेक्षा हाईवे पर कम होती है और देखा जाए जिस रफ्तार से लंबे रोड पर अधिकतर लोग स्पीड में चलना पसंद करते हैं और उनकी यही गलती दुर्घटना का कारण बन जाती है और सिर में हेलमेट ना होने की वजह से हाईवे पर दुर्घटना में 90% मौत हो जाती है.
फ़ोटो - फाइल
भारत सरकार व राज्य सरकार से हेलमेट मैन का अपील टोल टैक्स पर खोला जाए हेलमेट शॉप
इसलिए मैं भारत सरकार से यह अपील कर रहा हूँ कि किसी भी राज्य में टोल टैक्स पर बिना हेलमेट यात्रा न करने दिया जाए और पीछे बैठने वाले यात्रियों को भी हेलमेट के प्रति अनिवार्य किया जाए. अगर राज्य सरकार सभी टोल टैक्स पर हेलमेट की शॉप उपलब्ध करा दे तो जागरूकता के लिए भी एक अच्छा विकल्प होगा. इसी संदेश को मैं कई सालों से लाने का प्रयास कर रहा हूँ कई बार इसके प्रति उन्होंने अलग अलग राज्य में भी जागरूकता अभियान चलाकर संदेश दिया है. 2 महीने पहले यमुना एक्सप्रेस वे और आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर लागू भी कर दिया गया है. 
हाइवे पर होती है सबसे ज्यादा दुर्घटना में मौत
इसलिए मैं चाहता हूं कि अपने बिहार राज्य के सरकार को जागरूकता का संदेश देकर नियमों को लागू करवाना चाहते हैं. क्योंकि सासाराम से अगला टोल टैक्स मोहनिया आता है और पिछले 2 से 3 महीने में इन दोनों टोल टैक्स के बीच सड़क दुर्घटना में 80 से ज्यादा लोगों मृत्यु हुई है कितने लोग घायल होकर दिव्यांग हो चुके है. अगर टोल टैक्स पर भी हेलमेट के प्रति लोगों के लिए अनिवार्य कर दिया जाए सड़क दुर्घटना में कमी आने के साथ मृत्यु दर में भी कमी आएगी.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top