कैमूर के रामपुर में भैंस चराने के दौरान वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत

फ़ोटो - मृतक के घर पहुँचे भभुआ के पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह यादव व अन्य
भभुआ/कैमूर। रविवार की शाम 4 बजे कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के भीतरीबांध गांव के पश्चिम सिवान में भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली(वज्रपात)गिरने से एक 50 वर्षीय
 व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक भीतरीबांध गांव के रामजी सिंह यादव के 50 वर्षीय पुत्र मोती सिंह यादव बताए जाते है. मिली जानकारी के अनुसार, मृतक गांव के पश्चिम सिवान में भैंस चरा रहा था. इसी दौरान तेज बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी तो वह भाग कर एक महुआ के पेड़ निचे छुप गया. उस समय उसके साथ गांव के 5 और लोग थे.
लेकिन आकाशीय बिजली ऐसी गिरी की मोती की मौके पर ही मौत हो हो गयी. दो तीन लोगों को आकाशीय बिजली की आंच लगी जो अभी ठीक है. सूचना पर करमचट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है. घटना की सूचना पर मृतक के घर पर रविवार की शाम ही भभुआ के पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह यादव, डॉ जागेश्वर सिंह यादव, संजय पाल पहुँच कर परिजनों को ढांढस बंधाया और परिजनों को आपदा विभाग के तहत 4 लाख की सहायता राशि दिलाने की प्रशासन से मांग की.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top