सैलून के उद्घाटन के मौके पर ग्राहकों को दुकानदार इस्माइल व हेलमेटमैन ने बांटे हेलमेट, किया जागरूक

भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल). समाज में नेक कार्य व लोगों को जागरूक करना हो तो कही भी कभी भी किया जा सकता है. इसके लिए समय की जरूरत नहीं है. ऐसा ही कुछ हुआ कैमूर जिले के रामगढ़ के ग्राम भारती कॉलेज के पास एक सैलून का उद्घाटन के अवसर पर आने वाले ग्राहकों को हेलमेट का वितरण किया गया. यह हेलमेट का वितरण हेलमेट मैन राघवेंद्र के सौजन्य से सैलून दुकानदार इस्माइल ने आने वाले ग्राहकों को बाल कटवाने व सेविंग कराने के बाद दिया गया. ग्राहकों को खुद इस्माइल ने हेलमेट देकर सड़क सुरक्षा के नियम का पालन करने सहित बिना हेलमेट के बाइक नहीं चलाने का सलाह दिया. पूरे शहर में यह सैलून चर्चा का विषय बन गया. ग्राम भारती कॉलेज के पास बहुत सारे छात्र पढ़ाई करने के लिए आते हैं. लेकिन सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक नहीं होते हुए बिना हेलमेट बाइक को चलाते है. इस्माइल ने बताया कि अपने जीवन में कभी स्कूल नहीं गया. लेकिन बिना हेलमेट के बाइक नहीं चलाना चाहिए यह बात मैं जानता हूं क्योंकि बिना हेलमेट के बाइक चलाने से ही ज्यादातर सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत होती है. हेलमेटमैन ने बताया कि इस्माइल की सोच और उसके कार्यों से मैं काफी प्रभावित हुए और उद्घाटन पर खुद पहुँच कर जो लोग इस्माइल की दुकान में बाल कटाने के लिए आए उन्हें हेलमेट देकर जागरूक किया. लोगों को इस्माइल की सैलून की दुकान बहुत अच्छे लगे और सबसे बड़ी बात समाज में उसकी सोच की लोगों ने तारीफ की और जो बड़े बुजुर्ग थे जो आपस में बात कर रहे थे इस्माइल कभी स्कूल नहीं गया. लेकिन कॉलेज के पास हेलमेट देकर पढ़े लिखे लोगों को हेलमेट देकर समाज में अपने कार्यों द्वारा शिक्षित इंसान बन गया.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top