पॉलिथीन मुक्त अभियान को ले नगरपालिका मध्य विद्यालय में हुआ पेंटिंग प्रतियोगिता, छात्र हुए पुरस्कृत

भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)।पाॅलिथीन मुक्त अभियान को लेकर सोमवार को नगरपालिका मध्य विद्यालय भभुआ में सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज महाविद्यालय भभुआ के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक शिवम कुमार के नेतृत्व में पाॅलिथीन का उपयोग नहीं करने को लेकर जागरूक किया गया. शिवम द्वारा बताया गया कि पाॅलिथीन हमारे जीवन, पर्यावरण, पशु-पक्षी, जल संरक्षण इत्यादि के लिए नुकसान एवं घातक है. 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के 150 वी साल मनाने जा रहे हैं स्वच्छता अभियान के साथ इस दिन से सिंगल युज पाॅलिथीन पुरी तरह से बैन हो रहा है.      पाॅलिथीन मुक्त को लेकर पेन्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें नगरपालिका मध्य विद्यालय, उर्दू प्राथमिक विद्यालय, न्यू प्राथमिक विद्यालय सेमरिया इत्यादि के ज्यादा संख्या में छात्र एवं छात्राएं बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. जिसमें प्रथम स्थान नीतू कुमारी और तृतीय स्थान मोनिका कुमारी जो नगरपालिका मध्य विद्यालय के छात्रा हैं। द्वितीय स्थान कृष्णा कुमार न्यू प्राथमिक विद्यालय सेमरिया के छात्र हैं. इन सभी को पुरस्कृत नगरपालिका मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रभारी देवेन्द्र उपाध्याय, देवेन्द्र तिवारी, किलकारी के समन्वयक धर्मेन्द्र कुमार प्रभाकर ने बच्चों को हौसला बढ़ाते हुए सम्मानित किये. इस पेन्टिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी छात्र एवं छात्राओं को पर्यावरण से जुड़ी हुई किताबें बाटा गया और पर्यावरण संरक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें. उसका देख-भाल करें जब तक वह बड़ा न हो जाए ये हम सबकी जिम्मेदारी है.ये सभी जानकारी शिवम कुमार देते हुए इस प्रतियोगिता के कार्यक्रम का समापन किया गया.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top