Big Breaking : कैमूर में जिउतिया स्नान के दौरान नदी व तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत

Kaimur : कैमूर से बड़ी खबर आ रही है. जहां रविवार को जिउतिया पूजा के लिए अपने घर की माताओं के स्नान करने गए जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र के तीन बच्चों की नदी व तालाब में डूबने से मौत हो गयी. जिसके बाद गांवों में इलाके में कोहराम मच गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना जिले के चैनपुर, सोनहन व रामगढ़ थाना क्षेत्र की है. जिन बच्चों का शव मिल गया है उसके पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. जानकारी के मुताबिक, मृत बच्चों में एक चैनपुर थाना क्षेत्र के 12 वर्षीय प्रिंस कुमार,दुसरा सोनहन थाना के असराढ़ी में 8 वर्षीय महेश कुमार, तीसरा रामगढ़ के सदुल्हपुर गांव की 9 वर्षीय छोटी कुमारी, जिसका शव अभी तक नहीं मिला है. सभी का भभुआ सदर अस्पताल में कराया जा रहा है पोस्टमार्टम.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top