Breaking news : पारचुन की दुकान में रख कर इस गांव में शराब की होती थी बिक्री, शराब व धंधेबाज गिरफ्तार


पुलिस ने छापेमारी कर शराब के साथ धंधेबाज को किया गिरफ्तार
दुर्गावती/ कैमूर से सच्चिदानंद की रिपोर्ट:- 
दुर्गावती.  शनिवार के शाम दुर्गावती पुलिस द्वारा  180ml का 51 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब के साथ  दुर्गावती हाटा पथ के सरियाव गांव से एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया. उक्त शराब का धंधेबाज सरियाव गांव का रमेश बिंद बताया जाता है. जो अपने गांव के समीप उक्त पथ के किनारे पारचुन के दुकान में शराब को बेचने का काम करता था. जिसे पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर शराब बरामद किया गया. इसके साथ ही छापेमारी करते हुए एएसआई रामप्रवेश साह की टीम के पुलिस बल के द्वारा धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया. मौके पर थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि धन्धेबाज को भी पकड़ा गया .जिससे पुलिस पुछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई मे जुट गई है.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top