चैनपुर/कैमूर@ नीरज राजपूत
# करजावं पंचायत के आवास सहायक पर दर्ज होगी प्राथमिकी
# शिविर एक दर्जन से अधिक लोगों ने लगाया घुस लेने का आरोप
चैनपुर. शनिवार को प्रखंड मुख्यालय पर आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृति पत्र वितरण शिविर में पिछड़ा अति पिछड़ा कल्याण मंत्री बृजकिशोर बिंद व डीडीसी कृष्ण कुमार गुप्ता के पहुंचते ही कराजावं पंचायत के लोगों ने पंचायत के आवास सहायक के विरुद्ध आवेदन देना शुरू कर दिया. आवास सहायक सुमन राम के विरुद्ध एक दर्जन से अधिक महिला पुरुष ने पांच से पचीस हजार रुपये घुस मांगने व लेने का आरोप लगाया. लोगों ने बताया आवास सहायक द्वारा सभी लाभार्थियों का पास बुक अपने पास रख लिया गया है और बिना रुपये दिए पासबुक नहीं दिया जाता है. करजावं की जलसुन बीबी ने बताया कि आवास सहायक उनसे दस हजार रुपये लिया तब जाके उसने पासबुक दिए वहीं जहरुन बीबी ने छलकते आंखों से बताया कि उसने आवास के लिए सुमन राम को व्याज पर रुपये लेकर पांच हजार रुपये दिए हैं.

यहां पूरी तरह जंगलराज है जहां बिना घुस दिए हक नहीं मिलता. विजेंद्र गोंड़ ने बताया कि आवास सहायक द्वारा उससे 25 हजार रुपये की मांग की गई थी जिसमें उसके द्वारा कर्ज लेकर किसी तरह 15 हजार की व्यवस्था कर दे दिया गया है बाकी 10 हजार आवास का पैसा मिलने के बाद देने की महोलत सुमन राम द्वारा दिया गया है. इस प्रकार के एक दर्जन से अधिक आवेदन व लोगों के गुहार को देखते हुए डीडीसी द्वारा उक्त आवास सहायक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया. डीडीसी कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि अब शिकायत सुनने और समझाने का समय समाप्त हो चुका है अब सिर्फ कार्यवायी का समय है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसी भी आवास सहायक द्वारा पैसे की मांग की जाती है तो सीधे मुझसे कहें. अब किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.