बिहार सरकार के इस मंत्री ने पीएम आवास योजना के चयनित लाभुकों को दिया स्वीकृति प्रमाण पत्र

फ़ोटो-  शिविर में लोगों को संबोधित करते पिछड़ा अतिपिछड़ा कल्याण मंत्री ब्रिजकिशोर बिंद व 
अन्य अधिकारी 
Kaimurlivenews.blogpost.com 
चैनपुर/ कैमूर @ नीरज राजपूत
चैनपुर.  प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत तीन सौ से अधिक लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र का वितरण शनिवार को प्रखंड मुख्यालय पर आयोजित शिविर में पिछड़ा अतिपिछड़ा कल्याण मंत्री ब्रिजकिशोर बिंद व डीडीसी कृष्णा कुमार गुप्ता, बीडीओ डॉ. सत्येंद्र पारासर व उपप्रमुख राजीव रंजन सिंह द्वारा किया गया. प्रखंड मुख्यालय पर आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृति पत्र वितरण शिविर में क्षेत्र के सभी सत्रह पंचायतों के सैकड़ों महिला पुरुष मौजूद थे.
# नही दें किसी को एक रुपया घुस
इस शिविर में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास गरीबों का हक है जिसे आपसे कोई नहीं छीन सकता. आवास योजना में लोगों से रुपये मांगे जाने की शिकायत मिली है लेकिन आपको किसी को भी एक रुपया घुस देने की जरूरत नहीं है. मंत्री द्वारा शिविर में मौजूद सभी महिला पुरुष को कभी भी घुस नहीं देने की शपथ दिलाई गई. उन्होंने कहा कि यदि आपसे कोई भी आवास योजना में रुपये की मांग करता है तो इसकी सूचना बीडीओ, डीएम या मुझे दें. आप द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जाएगी और आरोप सही पाए जाने पर कार्यवायी की जाएगी. मंत्री के संबोधन के बीच सिकंदरपुर पंचायत के पूर्व मुखिया अनिल सिंह ने कहा कि सिर्फ जनता ही क्यों घुस ना देने की शपथ खाये. प्रखंड के अधिकारी, आवास सहायक व मंत्री विधायक सभी कमीशन नहीं लेने की शपथ खाएंगे. किसी प्रकार की अफरातफरी ना हो इसको देखते हुए वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों द्वारा पूर्व मुखिया को वहां से हटाया गया. मंत्री बृजकिशोर बिंद ने कहा कि मुझपर भी आवास योजना में रुपये लेने का आरोप लगाया जाता है लेकिन मैंने किससे रुपये मांगे ये कोई नही बताता.
# सबको दी गयी आवास बनाने के तरीकों की जानकारी-
सभी को सम्बोधित करते हुए डीडीसी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत यह वितरण किया जा रहा है. इसके तहत पहली क़िस्त की पचपन हजार की राशि लाभार्थियों के खाते में अंतरण किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इस प्रकार की व्यवस्था दलाली व बिचौलियों को देखते हुए किया गया है. बीडीओ ने सबको संबोधित करते हुए इस शिविर के दौरान लोगों को आवास बनाने के तरीकों के बारे में बताया गया. उन्होंने बताया कि जल्द ही सभी तीन सौ से अधिक लाभार्थियों के खाते में आवास योजना के पहली किस्त की राशि भेज दी जाएगी. इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि उपेंद्र पासवान, प्रभुनारायण सिंह, अनुपम पांडेय, हरिहर सिंह राजभर, विजय चौरसिया सहित कई लोग मौजूद थे.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top