दहेज प्रथा व बाल विवाह उन्मूलन को ले इस तिथि को बनेगी मानव श्रृंखला, इतना हजार लोग लेंगे हिस्सा 

फोटो - बैठक में शामिल अधिकारी  

Kaimurlivenews.blogpost.com 
न्यूज डेस्क@ बंटी जायसवाल 

- अखलासपुर से मोहनिया जाने वाली मार्ग में नहीं बनेगी मानव श्रृंखला 
भभुआ/ कैमूर. शुक्रवार को सदर प्रखंड मुख्यालय के सभागार भवन में साप्ताहिक बैठक हुई. इसका अध्यक्षता बीडीओ मानेंद्र कुमार ने की. बैठक में  मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना में हर घर तक नल का जल, हर घर तक पक्की नाली योजना की समीक्षा हुई. बताया गया कि पक्की नाली गली योजना के तहत जहां पर काम हो रहा है. वहां पर बालू की कमी महसूस होने लगी है. इससे काम प्रभावित होने की संभावना बनी हुई है. इसके साथ शौचालय निर्माण को लेकर समीक्षा हुई. इस दौरान कितने शौचालय का निर्माण हुआ और जियो टैंगिंग के माध्यम से भुगतान को लेकर चर्चा हुई. बताया गया कि राज्य से जियो टैंगिंग के लिए वैरिफाई होने के बाद लाभुकों को जियो टैंगिंग कर भुगतान किया जा रहा है. इसके बाद 21 जनवरी को बाल विवाह व दहेज प्रथा उन्मूलन को लेकर बनने वाली मानव श्रृंखला की तैयारियों पर चर्चा किया गया. बीडीओ ने कहा कि अखलासपुर से मोहनिया जाने वाली रूट में मानव श्रृंखला नहीं बनेगी क्योंकि इस मार्ग में ज्यादा वाहन चलते है. इसके साथ बनने वाली मानव श्रृंखला को रूट निर्धारण भी किया गया. 50 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनेगी. जिसमें 80 हजार लोग भाग लेंगे.   # मानव श्रृंखला की रूट

बीडीओ ने बताया कि  एकता चौक से बाजार, सिकरा मोड़ होते हुए कझार पुल तक, सिकरा मोड़ से बेलांव जाने वाली सड़क में मईडाण तक, एकता चौक से पटेल चौक होते हुए बेतरी के परैया मोड़ तक, पटेल चौक से सीवो मेला होते हुए भैरोपुर गांव तक मानव श्रृंखला का रूट का निर्धारण किया गया है. एक किमी में लगभग 2 हजार लोग भाग लेंगे. इसमें सरकारी व निजी स्कूलों के वर्ग 6 से ऊपर के छात्र छात्रा, गांव की महिला पुरुष भाग लेंगे. इसके साथ एक किमी पर एक सेक्टर पदाधिकारी की नियुक्ति की जाएगी. मानव श्रृंखला की देखरेख 50 सेक्टर पदाधिकारी करेंगे. इसके साथ ही बैठक में आवास सहायको द्वारा अपेक्षा के अनुरूप काम नहीं करने पर फटकार लगायी गयी. अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी व कर्मियों को शो कॉज किया गया. मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बजरंग प्रताप सिंह, बीईओ मालती नगीना, प्रखंड समन्वयक रविशंकर बिहारी, नितिन कुमार,  पंचायत सचिव, आवास सहायक सहित कई अधिकारी व कर्मी शामिल रहे. 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top