अज्ञात बिमारी के चपेट में आने से भेड़ो की हो रही मौत

फोटो - भेड़ो की मौत के बाद खड़े पशुपालक

- अब तक 20 से अधिक भेड़ो की हो चुकी है मौत 
रामपुर/कैमूर @ रजनीकांत दूबे
रामपुर.  प्रखंड के पानापुर गांव में अज्ञात बिमारी से शनिवार को 20 भेड़ो की मौत हो गयी. मृत भेड़ो के पालक पानापुर गांव के राजगृह पाल ने बताये जाते है. इससे पशु पालक पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. वहीं उन्हें लाखो की आर्थिक क्षति भी हुई है. भेड़ो पालक ने बताया कि भेड़ो का अचानक पहले पेट फुलने लगा. इसके बाद में पैखाना पतला होने के कारण भेड़ो की मौत होने लगी. राहगृह पाल के 15 भेड़, बबन पाल  के तीन व श्यामलाल पाल दो भेड़ो समेत अब तक के 20 से अधिक भेडियो की मौत हो चुकी है.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top