सिलेंडर फटने से एक ही परिवार की 2 महिलाओं सहित तीन बच्चें भी झुलस कर हुए जख्मी
# गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
इंद्रदेव सिंह/भभुआ नगर
कुदरा थाना अंतर्गत वार्ड 2 के चैता मोहल्ले में सोमवार शाम लगभग 6:45 बजे एक घर में एक गैस सिलेंडर फटने से 2 महिलाओं सहित घर के तीन बच्चे बुरी तरह झुलस कर घायल हो गये. जिनका प्राथमिक उपचार पीएचसी में ले जाकर कराया गया. डॉक्टरों द्वारा गम्भीर स्थिति रेफर किया गया तो परिजनों ने कुदरा के निजी क्लिनिक में ले जाकर इलाज कराया गया. जहां इनकी हालत गंभीर बताई जाती है.

मिली जानकारी के अनुसार रेफर किये जाने के बाद यहां से परिजनों द्वारा वाराणसी इलाज के लिए ले जाया गया. घायलों में सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जाते हैं. मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला स्थित शिवपूजन साह के घर में उनकी पत्नी चंद्रा देवी उम्र 30 वर्ष तथा उनके भाई जितेंद्र साह की पत्नी चंद्रावती देवी 35 वर्ष खाना बना रही थी. तभी गैस रिसाव के कारण अचानक आग लग गया लगी. आग से चंद्रा देवी व 6 वर्षीय बेटा धीरज कुमार, चंद्रावती देवी व उसकी 6 वर्षीय की बेटी अंजनी कुमारी तथा 8 वर्षीय पुत्र मिथिलेश कुमार बुरी तरह झुलस कर जख्मी हो गये है.