फुटबाल टूर्नामेंट के दूसरे दिन चेनारी ने सासाराम को एक गोल से रौंदा


रामपुर से रजनीकांत दूबे 
रामपुर. सोमवार को प्रखंड के सबार गांव के मा काली खेल मैदान पर हो रहे स्व डॉ रामकेश पाल उर्फ केरा पाल फुटबाल टूर्नामेन्ट  दूसरा मुकाबला चेनारी व सासाराम के बीच खेला गया. इसमें चेनारी ने सासाराम को एक गोल से हराया. इस मुकाबले के पहले टाइम के 15 मिनट में चेनारी के तरफ से हसैन खान ने गोल दाग कर जीत दिलायी. अपनी टीम को बढत दिलायी. अंत तक सासाराम गोल नहीं दाग सकी. 

इसके लिए हसैन खान को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.  रेफरी की भूमिका गुदरी शर्मा व लाइंस मैन की भूमिका रौशन अली और अयूब खान ने निभायी. इस टूर्नामेंट का आयोजन संजय पाल द्वारा कराया जा रहा है. इस मौके पर अजय पाल, दीपक पासवान, अजय निषाद, अनिल जायसवाल, पूर्व मुखिया सुरेन्द्र मल्लाह , नेहाल अंसारी व सन्मुख सिंह आदि सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद थे.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top