दुर्गावती मे मां कुलेश्वरी धाम मे हुआ गोवर्धन पुजा महोत्सव का भव्य आयोजन

 दुर्गावती (कैमूर)-- कैमूर जिला के  दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत मां कुलेश्वरी देवी धाम कुल्हङिया के प्रांगण में सोमवार को दूधाहारी सिद्धनाथ काशी दास बाबा के तत्वाधान में श्री श्री गोवर्धन पूजन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया.इस अवसर पर दुधहारी सिद्ध नाथ काशी नाथ बाबा ने जन जन के सुख समृद्धि के लिए याचना की. उसके बाद 12:00 बजे दोपहर मे श्री कृष्ण भगवान की प्रतिमा पूजन हुआ. तत्पश्चात श्री कृष्ण जीवन दर्शन विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी में  जदयू विधायक दद्न पहलवान, पूर्व बिधायक अम्बिका यादव, चेयरमैन विशंभर नाथ सिंह उर्फ वकील यादव,पूर्व विधायक रामचंद्र यादव पूर्व प्रमुख जमुना यादव,तथा सतीश यादव उर्फ पिंटू,चन्दशेखर यादव सहित  पूजा यज्ञ महोत्सव समिति के सदस्यों ने कृष्ण भगवान के बारे में विस्तार से चर्चा की. 
उसके बाद संस्कृत सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन हुआ. सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने अपने मधुर वाणी से लोगों  का मन मोह लिया.इस दौरान गोवर्धन पर्व के पुजा के अवसर पर दूधहारी सिद्धनाथ काशी दास बाबा ने कहा कि देश में खुशहाली वं शांति के लिए भगवान की आराधना करना भी आवश्यक है. इस दौरान काफी संख्या में महिलाए एव पुरुष उपस्थित थे.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top