कैमूर के युवक की चेनारी में बाइक व पिकअप में हुई टक्कर में मौत, गांव में मचा कोहराम, परिजनो का रो रोकर बुरा हाल

भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल). कैमूर सेे बड़ी 
खबर आ रही है. जहां कैमूर के युवक की रोहतास के चेनारी में सड़क दुर्घटना यानी बाइक व पिकअप की जोरदार टक्कर में मौत हो गई. घटना सोमवार की शाम 7 बजे की बताई जाती है. मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक करमचट थाना क्षेत्र के लोहन्दी गाँव के रामबलि राम के 17वर्षिय पुत्र नीतीश राम बताया जाता है. जो सोमवार की शाम 4 बजे गांव के ही प्रसाद राम के 18 वर्षीय पुत्र चंदन राम के साथ चेनारी थाना क्षेत्र के मल्हीपुर गांव में कुछ काम से गये थे. काम पूरा करने के बाद दोनों बाइक सवार युवक साढ़े 6 बजे अपने गांव के लिए लौट रहे थे. इसी बीच चेनारी-मल्हीपुर पथ डोईया गांव के समीप देर शाम बाइक और पिकअप की भीषण टक्कर हुई.जिसमें बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि दूसरा युवक बाल बाल बच गया. जबकि पिकअप चालक वहाँ से भागने मे सफल रहा. ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चेनारी में लाया गया. जहां घायल युवक का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चेनारी में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर दिया है. लेकिन ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाते समय बीच रास्ते में ही युवक की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के गांव लोहन्दी में कोहराम मच गया. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया. जानकारी के मुताबिक,मृतक युवक का वाराणसी में अंतिम संस्कार कर दिया गया.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top