Photo - google
चेनारी/रोहतास। रोहतास के चेनारी क्षेत्र के टेकारी गांव में दीपावली के दिन शाम के करीब 5 बजे चेनारी प्रखंड के उप प्रमुख शेषनाथ कुशवाहा ने अपने पत्नी से आपसी विवाद मेंगुस्से में आकर दौड़ा कर गोली मार दी. जिसमें उनकी पत्नी सहित एक युवती भी घायल हो गयी. घायल पत्नी ललिता देवी उम्र 40 वर्षीय व युवती शंकर कुशवाहा की 16 वर्षीय पुत्री पूनम कुमारी बतायी जाती है. घायल ललिता देवी का इलाज जमुहार मेडिकल कॉलेज में होने के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर कर दिया. वही पूनम कुमारी का इलाज सासाराम के एक निजी क्लिनिक में किया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार,उपप्रमुख शेषनाथ कुशवाहा दीपावली की शाम 4 बजे घर पहुँचे तो देखा कि उनकी पत्नी बगल में कुछ औरतों के बीच में बात कर रही थी उप प्रमुख को यह अच्छा नहीं लगा और वहांपहुँच कर पत्नी से तू तू मैं मैं हुई जब पत्नी घर में गई तब आपस में जमकर मारपीट होने लगी पत्नी जान बचाकर घर से 500 मीटर की दूरी पर गांव से बाहर खेत के तरफ दौड़ कर भागने लगी वहां खेत में काम कर रही गांव के ही शंकर कुशवाहा की 16 वर्षीय पुत्री पूनम कुमारी से अपनी जान बचाने की गुहार लगाने लगी शेषनाथ कुशवाहा ने एक रिवाल्वर से गोली मार दी जिससे पूनम कुमारी के हाथ में गोली लगी और पार करते हुए लीलावती देवी में जा लगी। जिससे दोनों वही घायल होकर गिर पड़े आस-पास के गांव वालों गोली की आवाज सुनकर इकट्ठा हो गए. घटना की जानकारी उप प्रमुख के बेटे को हुई तो वह घटनास्थल पर पहुंचा तो उसकी मां जमीन पर बेहोशी की हालत में गिरी हुई पड़ी थी. यह देख कर चंदन कुशवाहा फूट-फूट कर रोने लगा उसके बाद आस-पास के गांव वालों की मदद से ललिता देवी इलाज के लिए जमुहार मेडिकल कॉलेज में ले गया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर कर दिया है. वही पूनम कुमारी का इलाज सासाराम कि एक निजी हॉस्पिटल में किया जा रहा है. बता देगी आसपास के लोगों ने बताया कि उप प्रमुख शेषनाथ कुशवाहा और उनकी पत्नी ललिता देवी के बीच में तू तू मैं मैं मारपीट जैसी घटना हमेशा होती रहती थी. इस संबंध में थाना अध्यक्ष निखिल राय ने बताया कि गोलीबारी लगने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टेकारी गांव में पहुंची तो वहां से जानकारी मिला कि इलाज के लिए जमुहार मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया है पुलिस जमुहार मेडिकल कॉलेज में जाकर दोनों लोगों से पूछताछ की अभी तक दोनों तरफ से किसी के द्वारा आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.

