गया जिले के कोंच BDO ने अपार्टमेंट के छत से कूद कर की आत्महत्या, इसी साल हुई थी शादी

फ़ोटो - अपनी पत्नी के साथ कोंच बीडीओ राजीव कुमार रंजन(फाइल फोटो)
गया। बिहार केे गया जिले से बड़ी खबर आ रही है। जहां जिले के कोंच बीडीओ ने अपार्टमेंट की छत से कूद कर आत्महत्या कर लिया है। गया में बिहार सरकार में कार्यरत प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राजीव रंजन पासवान ने आत्‍म्‍हत्‍या कर ली है। घटना से सरकारी महकमा हैरान व सन्‍न है। कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। घटना की जानकारी मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि बीडीओ मुंगेर के रहनेवाले थे और इसी साल शादी हुई थी।
जानकारी के अनुसार, बिहार के गया जिले में उस समय सरकारी महकमा सनन हो गया, जब जानकारी मिली कि कोच प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन ने आत्महत्या कर ली। सहसा किसी को विश्‍वास नहीं हुआ। लेकिन घटना सच थी।
फ़ोटो - अस्पताल के बाहर लोगो की भीड़
कोच प्रखंड के बीडीओ राजीव रंजन को बेहोशी की हालत में उनके आवास पर उपस्थित लोग अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने बीडीओ को मृत घोषित कर दिया।इसी बीच सूचना पाकर सूचना अनुमंडल पदाधिकारी सत्‍येंद्र कुमार गुप्‍ता भी पहुंच गए। इधर, थाना की पुलिस भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गई है।
फ़ोटो - अस्पताल में मृतक बीडीओ
मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। बीडीओ राजीव रंजन की आत्‍महत्‍या की खबर सुनते ही लोग अस्‍पताल पहुंचने लगे हैं। अधिकारी व स्‍थानीय नेता भी पहुंचने लगे हैं। हालांकि इस मामले पर अभी कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। उधर घटना की जानकारी मिलते ही बीडीओ राजीव रंजन के पैतृक घर मुंगेर में भी कोहराम मच गया है। मुंगेर से कुछ परिजन गया के लिए निकल पड़े हैं। 
जानकारी के अनुसार, कोंच बीडीओ राजीव रंजन पासवान मुंगेर जिले के धरहरा गांव के रहने वाले थे। 2014 बैच के बीडीओ थे तथा 2019 में ही इनकी शादी हुई थी। मृतक के पत्नी सोनी कुमारी इलाहाबाद बैंक में पीओ पद पर कार्यरत हैं। फिलहाल वह मेडिकल कॉलेज पहुंच गई है।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top