कैमूर में भाकपा माले ने निकाला प्रदर्शन मार्च,भू माफियाओं और भ्रष्टाचार पर लगे अंकुश

सरकार के खिलाफ किया जमकर नारेबाज़ी 

भभुआ कैमूर – कैमूर में भाकपा माले ने भगवानपुर और जिला मुख्यालय में भू माफिया पर साठगांठ और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने को प्रदर्शन मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया गया। वही जिलाध्यक्ष अशोक बैठा ने मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान बताया कि बिहार सरकार माफियाओं को जमीन दे रही है और ऊपर से लेकर नीचे तक कर्मचारी और अधिकारी भ्रष्टाचार के चपेट में है।

 जिससे गरीब तबके के लोग स्थान नहीं है। यहां तक कि सरकार की तरफ से आवास योजना में भी कर्मचारियों के द्वारा गरीब लोगों से पैसा लिया जाता है। आज हम लोग भ्रष्टाचार और सरकार के मनमानी रवैया को लेकर पूरे शहर में प्रदर्शन मार्च निकाला गया है। अगर सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तो हम लोग बहुत जल्द इससे भी बड़ा धरना प्रदर्शन देंगे ।


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top