इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तीन दिनों तक नहीं लिया जायेगा कोरोना जांच के लिए स्वाब सैंपल,यह है कारण

रामपुर कैमूर
। रामपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन 15 लोगों का कोरोना जांच के लिए स्वाब सैंपल लिया जाता है। लेकिन 3 दिनों तक कोरोना जांच के लिए सैंपल नहीं लिया जाएगा। इसकी जानकारी रामपुर पीएचसी प्रबंधक मोहम्मद इमरान ने दी। उन्होंने बताया कि रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर विभाग के निर्देश पर प्रतिदिन 15 लोगों का कोरोना जांच के लिए स्वाब सैंपल लिया जाता है।

लेकिन शुक्रवार,शनिवार, रविवार इन 3 दिनों तक कोरोना जांच के लिए किसी भी व्यक्ति का सैंपल नहीं लिया जाएगा। क्योंकि कोरोना जांच के लिए जो सैंपल पटना या गया भेजा जाता है। वहां पर ज्यादा लोड हो गया है और और समय से कोरोना जांच के लिए भेजा गया सैंपल का जांच रिपोर्ट नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में विभाग के निर्देश पर अगले 3 दिनों तक शुक्रवार से लेकर रविवार तक किसी भी व्यक्ति का कोरोना जांच के लिए कोई सैंपल नहीं लिया जाएगा और सोमवार को पुनः निर्धारित 10 से 12:00 के बीच कोरोना जांच के लिए स्वाब सैंपल लिया जाएगा। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top