कुदरा(कैमूर)। कैमूर जिले कुदरा थाना क्षेत्र के लालापुर ओवरब्रिज पर बुधवार की रात दर्दनाक बाइक दुर्घटना हुई गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। मृतकों की पहचान रोहतास जिला के करगहर थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव के निवासी कमल सिंह के पुत्र बिट्टू कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
जबकि कुदरा थाना के नसेज गांव के स्व. मुन्नी साह के पुत्र नीरज कुमार गुप्ता (24) की इलाज के दौरान मौत हुई। इस हादसे में घायल युवक का पहचान सचिन कुमार के रूप में हुई है। जो कुदरा थाना के अमिरथा गांव के शंकर चौहान का पुत्र बताया जा रहा है।
दुर्घटना बुधवार की रात लगभग 8 बजे की बताई जा रही है। बाइक कैसे दुर्घटनाग्रस्त हुई यह स्पष्ट पता नहीं चल पा रहा है। लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि बाइक किसी अन्य बाइक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई है तो वहीं अन्य लोगों का कहना है कि किसी ट्रक या ट्रैक्टर से टकराकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
दुर्घटना बुधवार की रात लगभग 8 बजे की बताई जा रही है। बाइक कैसे दुर्घटनाग्रस्त हुई यह स्पष्ट पता नहीं चल पा रहा है। लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि बाइक किसी अन्य बाइक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई है तो वहीं अन्य लोगों का कहना है कि किसी ट्रक या ट्रैक्टर से टकराकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
जिस ओवरब्रिज पर दुर्घटना हुई वह नेशनल हाईवे और रेल लाइन के ऊपर से गुजरता है। दुर्घटना के वक्त वहां काफी अंधेरा था। जबकि ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइट लगाया गया है लेकिन वह बनने के बाद से आज तक नहीं जला। जिसकी वजह से आपराधिक घटनाएं व दुर्घटनाएं होती रहती है।
बताया जाता है कि टक्कर की आवाज सुन जब लोग स्थल पर पहुंचे तो तीनों युवकों को लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक के साथ सड़क पर पड़े देखा। उसके बाद तीनों युवकों को कुदरा पीएचसी में पहुंचाया गया। जहां एक युवक को डॉक्टरों ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। वही अन्य दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि नसेज गांव के युवक को बेहतर इलाज के लिए उत्तर प्रदेश के चंदौली में ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इस संबंध में कुदरा थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि दोनों मृतक युवकों के शव का पोस्टमार्टम कराकर उनके स्वजनों को शव को सौंप दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
