रुद्रवार कलां ने तेनुआ को 17 रनों से हरा कर फाइनल टूर्नामेंट में ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

रामपुर। गुरुवार को रामपुर प्रखंड मुख्यालय के पीछे स्थित स्टेडियम में माँ मुण्डेश्वरी युवा क्लब रामपुर द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का फाईनल मैच रुद्रवार कलां बनाम तेनुआ के बीच खेला गया। इस क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच का उद्धाटन रामपुर प्रखंड प्रमुख घुरा सिंह यादव द्वारा फीता काट कर  किया गया। इसके बाद मैच की शुरुआत दोनों टीमो के कैप्टन के बीच प्रखंड प्रमुख द्वारा टॉस किया गया। 

जिसमें रुद्रवार कला की टीम टॉस जीत पहले बल्ले बाजी करने का निर्णय लिया। इसके बाद प्रखंड प्रमुख द्वारा बैटिंग कर खेल की शुरुआत की गई।जानकारी के मुताबिक,  क्रिकेट टूर्नामेंट में आठ टीमों ने भाग लिया था। जिसमे रुद्रवार कला व तेनुआ की टीम तीन- तीन मैच खेल कर फाइनल में जगह बनाई थी। वही 12 -12 ओवर का मैच खेला जाना था। 

जो पहले टॉस जीत कर रुद्रवार कला की टीम 12 ओभर में 10 विकेट पर 95 रन बनाकर प्रतिद्वंदी टीम को जीत के लिए 96 रन का स्कोर खड़ा किया। वही तेनुआ की टीम ने 12 ओभर में 79 रन पर ही ऑलआउट हो गयी। इस प्रकार 17 रन से रुद्रवार कला की टीम ने जीत दर्ज करते हुए ट्राफी पर कब्जा जमा लिया।

 टूर्नामेंट के मैन ऑफ द सीरीज रुद्रवार कला टीम के मनीष पासवान व उसी टीम के खेलाड़ी अमन कुमार मैन ऑफ द मैच सीरीज रहे। टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक मदन कुमार व ददन कुमार व सहयोगी क्लब के सभी खिलाड़ी थे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top