#किसान के घर चोरों ने आभूषण व 1 लाख 66 हजार सहित ढाई लाख रुपये की चोरी
#भागने के दौरान चोरों का चप्पल व टोपी गिरा मिला
#ठंड के मौसम में चोर हुए सक्रिय,लगातर क्षेत्र में होने लगी चोरी की घटनाएं
रामपुर/कैमूर। रामपुर प्रखंड के दोनों थाना क्षेत्र में इन दिनों ठंड के मौसम के चोरों का गिरोह सक्रिय हो गया है। लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम देने लगे है। बेलाव थाना क्षेत्र के सुनाव गांव में बुधवार की रात किसान के घर में घुस कर चोरों द्वारा नकदी आभूषण सहित लाखों रुपये का चोरी होने का मामला सामने आया है। यह चोरी सुनाव गांव के किसान शिवानंद तिवारी के घर पर हुआ है। इस बात की जानकारी गुरुवार की अहले सुबह परिजनों को मिली।
जिस घर में हुई चोरी,नहीं लगा था ताला
इसकी जानकारी देते हुए पीड़ित किसान ने बताया कि हर दिन की तरह खाना पीना खाकर अपने परिवार के साथ बुधवार की रात कमरा में सोये था। पूरे घर में पांच कमरे है। लेकिन मुख्य दरवाजा के छोड़कर किसी कमरे में दरवाजा नहीं लगा था। जिस कमरे में सोये थे। उसके बगल के कमरा में समान रखा था। उसमें भी दरवाजा नहीं लगा था।
ईंट के सहारे छत से आंगन में पहुँचे
ऐसा प्रतीत हो रहा है चोर मकान के निकले ईंट के सहारे छत पर चढ़ कर आंगन में पहुँच कर घर में घुस कर लाखो की सामानों की चोरी कर ले गए है। चोर कब आये यह किसी को पता नहीं चला। लेकिन रात दो बजे छत पर धमक धमक की आवाज सुनाई दी तो मैं कमरे से बाहर निकल कर देखा तो कुछ लोग छत से कूद रहे थे और मेन दरवाजा बंद था। मैं दरवाजा खोल के पीछे भी किया लेकिन चोर भागने में सफल रहे। चोरों की संख्या तीन थे।
1 लाख 66 हजार सहित लाखों के आभूषण की चोरी
उसी दौरान रात में शोर गुल करना शुरू किया। इसके बाद आकर कमरे में पहुँचकर देखा तो 1 लाख 66 हजार 600 रुपये नगद सहित सोने के अंगूठी, मांगटीका, मंगलसूत्र, बाली, चांदी के पैजनी, सहित बक्सा में रखा कागजात लेकर फरार हो गए है। कुल मिलाकर ढाई लाख रुपये सहित चोरी होने की अनुमान लगाई जा रही है।
सुबह 5 बजे पहुँची पुलिस, की जांच पड़ताल
मैं उसी समय चोरी होने की सूचना बेलाव थाने की पुलिस को दी।गुरुवार की सुबह 5 बजे पुलिस पहुँची और जांच पड़ताल कर चली गयी। बाहर में इधर उधर देखा तो भागने के दौरान चोरों में एक का चप्पल व टोपी गिरा पड़ा पाया गया। इस मामले में पुलिस से जांचोपरांत चोरों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग किया गया है।
आवेदन नहीं मिला- थानाध्यक्ष
इस संबंध में बेलाव थानाध्यक्ष सुहैल अहमद ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस द्वारा घटना स्थल पर पहुँचकर जाच पड़ताल की गई है। लेकिन अब तक पीड़ित द्वारा कोई आवेदन नहीं प्राप्त है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।
4 दिनों पहले ही सलेमपुर गांव में हुई थी चोरी
मालूम हो कि चार दिनो पहले ही करमचट थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में एक ही रात दो घरों में चोरों द्वारा घुसकर मोबाइल, आभूषण कुल एक लाख रुपये की समान की चोरी की हुई थी। यह चोरी सलेमपुर गांव के नागेंद्र चौबे एवं विकास चौबे के घर पर हुई थी। नागेंद्र चौबे के घर से दो मोबाइल जिसकी कीमत 20 हजार रुपये एवं विकास चौबे के घर से आभूषण में मंगलसूत्र, मांगटीका, कान बाली, चांदी के पैजनिया कुल लगभग 70 हजार रुपये के आभूषण चोरी होने का अनुमान लगाया गया था। दरअसल क्षेत्र में ठंड के मौसम में लोग एक घर में ही परिवार के साथ लोग सोते है।
ठंड के मौसम का फायदा
इसी का फायदा उठा कर चोरों द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में सफल हो जाते है। लोग घरों में ठंड के कारण दुबक कर घरों में निफ्रिक होकर सोते है। जिसको लेकर चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। लेकिन क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस चोरी कांड का उद्भेदन व चोर गिरोह को पकड़ने में असफल दिख रही है।
ठंड के मौसम घर में सोते वक्त रहे अलर्ट
दरअसल रामपुर प्रखंड क्षेत्र में ठंड के मौसम में हो रही चोरी की घटना से बचने को लेकर लोग रात में घर पर सोते समय अलर्ट रहे। नहीं तो आपके घर पर भी चोरी की घटनाएं हो सकती है। इसके लिए अपने घर पर सोते समय घर के सभी कमरों में रात में ताला जरूर बंद करें। जिस घर में नकदी,आभूषण व कीमती सामान रखा गया है तो जिस घर में आप सो रहे है। उस घर में ही उन सामानों को रखें।
जिस घर में सोए उसी घर में रखे नकदी आभूषण व अन्य कीमती सामान
क्योंकि इन दिनों हुई चोरी की घटनाओं में देखा गया है जिन घरों में नकदी,आभूषण व कीमती सामानों को रखा गया था। उस घर में कोई भी व्यक्ति नहीं सोया था। इसी का फायदा उठा कर चोरों द्वारा घर में घुसते है तो देखा जाता होगा किस घर में दरवाजा का ताला बंद नहीं है और लोग नहीं सोये है। उसे भांपते होंगे। इसके बाद ही चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। एक बात और घर में छत पर दरवाजा को भी लगवा दें।ताकि चोर छत के सहारे आंगन में नहीं पहुँचे। इसलिए ठंड के मौसम में रात में सोते वक्त इन बातों का जरूर ख्याल रखें।
