जिसमें सभी 6 मुखिया व प्रतिनिधि ने सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष पर अमरेंद्र पांडेय को मुखिया संघ का प्रखंड अध्यक्ष के रूप चयनित कर घोषित किया गया। संघ के अध्यक्ष चुने जाने के बाद बैठक में शामिल मुखिया और अन्य लोगों ने माला पहनाकर ज़ोरदार स्वागत व बधाई दी गयी।
इनके अलावे रामपुर प्रखंड मुखिया संघ का उपाध्यक्ष पद पर भीतरीबांध पंचायत के मुखिया श्रीकांत पासवान को चुना गया। इस दौरान प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष अमरेंद्र पांडेय ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में विकास कार्यों पर जोर रहेगा। प्रत्येक पंचायत में विकास कार्य पूरे किए जायेंगे और नागरिकों की हरसंभव मदद की जायेगी।
स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओ पर मुख्य फोकस रहेगा। इस मौके पर कुडारी पंचायत मुखिया नन्हक पाठक, पसाई पंचायत मुखिया शशिभूषण दुबे, बेलाव पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अनिल बैठा, सबार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विनय दुबे सहित कई लोग शामिल थे।
