हनुमान घाटी में ट्रैक्टर का ट्राली पलटने से करीब एक दर्जन लोग घायल, भभुआ सदर अस्पताल में चल रहा इलाज


भगवानपुर। भगवानपुर-अधौरा पथ में हनुमान घाटी में शुक्रवार को ट्रैक्टर की ट्राली पलटने से उसपर सवार करीब एक दर्जन महिला पुरुष घायल हो गए। घायलों की पहचान अधौरा थाना क्षेत्र के कतरोढ गांव निवासी शिवपूजन चेरो की पत्नी शांति देवी, गोविंद चेरो की पत्नी रीता देवी, शिवनारायण चेरो की पत्नी अशर्फी देवी, रामचंद्र चेरो की पत्नी चंदा देवी, सुरेंद्र चेरो की पत्नी फुल कुमारी, मोती चेरो की पत्नी भागमणि देवी, 

शंकर चेरो की पत्नी राजमती देवी, इंदु देवी तथा रामसखी के पुत्र शिवगोविंद समेत कई अन्य पुरुष एवं महिलाएं शामिल हैं। दुर्घटना के बाद लोगों की मदद से सभी घायलों को भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुँचाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

जहां घायलों का इलाज चल रहा है।  मिली जानकारी के मुताबिक, सभी घायल अपने गांव कतरोढ से एक ट्रैक्टर की ट्राली पर सवार होकर मकर संक्रांति के त्योहार को लेकर चुड़ा कुटवाने के लिए भगवानपुर आ रहे थे। तभी हनुमान घाटी में ट्रैक्टर के ट्राली से जोड़ने वाला हींच टूट गया। जिससे उस पर सवार सभी महिला एवं पुरुष सड़क पर गिरकर घायल हो गए। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top